Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को फिर दी करोड़ो की सौगात

आँगनवाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री, महिला मंगलदलों को भी किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2021, शुक्रवार, पोखड़ा (पौडी)। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड पोखड़ा स्थित हंस इण्टर कॉलेज परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री एवं मंगल दल को सम्मानित करने के साथ-साथ पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग की 5 करोड़ 88 लाख 58 हजार रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज दूसरे अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखंड पोखडा में हंस इंटर कॉलेज परिसर में 48.18 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित विकासखंड पोखरा के नवनिर्मित भवन, पर्यटन विभाग द्वारा 36.41 लाख रूपये की लागत से निर्मित पर्यटक आवास गृह के साथ साथ 21.40 लाख रूपये की धनराशि से बने गवाणी-झलपाड़ी मोटर मार्ग के नवीनीकरण, 10.70 लाख रूपये की धनराशि से बने सलाण ग्राम संपर्क मोटर मार्ग के नवीनीकरण और 21.40 लाख रूपये की से लागत से निर्मित दमदेवल-गडरी पी०सी० मोटर मार्ग के नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।

लोक निर्माण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने पोखरा विकासखंड में 46.46 लाख की धनराशि से बनने वाले दमदेवल-गडरी मोटर मार्ग के अवशिष्ट भाग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य, 261.43 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले जूनीसेरा-बांसई मोटर मार्ग के डामरीकरण के साथ-साथ 142.60 लाख रूपये की लागत होने वाले देवराडीदेवी-सेडियाखाल-लखोली-उबोट-गवाणी मोटर मार्ग के डामरीकरण का भी शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने विधानसभा क्षेत्र में कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनवाड़ी, सहायिकाओं, आशा कार्यकत्रियों एवं महिला मंगल दल को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ साथ लोक गायक अनिल विष्ट, सौरभ मैठाणी एवं लोक गायिका पूनम सती के गीतों की प्रस्तुतियों पर लोग झूम उठे।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुयश रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, महामंत्री प्रभू शरण बुडाकोटी, हरेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर जोशी, विधायक प्रतिनिधि सोहन सिंह, पर्यटन सलाकार शैलेन्द्र दर्शन, जितेन्द्र नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष, अनु. मोर्चा अध्यक्ष सुशील, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंदनी देवी, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविन्द्र सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील भदोला, समस्त शक्ति केन्द्र अध्यक्ष जसपाल सिंह, विक्रम सिंह, मस्त राम, प्रदीप नेगी, सतेन्द्र रावत, सुशील घस्माना, नरेश सुन्दरियाल, ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी, ज्येष्ठ प्रमुख विजय भारत, कनिष्ठ प्रमुख लता देवी, जिला पंचायत सदस्य कुसुम रावत, हेमलता रावत, तहसीलदार श्रेष्ठ गुन्सोला, खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश रावत, परियोजना अधिकारी (बाल विकास) सुशीला, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० मोहित कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी अयाजुदिन सिद्धिकि, बलवंत सिंह नेगी, त्रिभुवन उनियाल सहित गढ़कला सांस्कृतिक संस्था, पौड़ी के कलाकार एवं समस्त ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि उपस्थित थे।

 192 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!