Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय मंत्री गडकरी व शेखावत से मिले महाराज, 6 राज्य मार्गों को भारत माला में शामिल करने पर बनी सहमति

  • नई नहरों, झीलों व बाढ़ सुरक्षा योजना के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून /दिल्ली। भारत सरकार को प्रेषित सड़कों के निर्माण एवं बाढ़ सुरक्षा की विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट की।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की इस दौरान सतपाल महाराज ने उन्हें राज्य के विभिन्न राज्य मार्गों को उच्चीकृत कर राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने को लेकर दिये गये प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि वर्तमान में 6 राज्य मार्गों खैरना-रानीखेत, बुआखाल-देवप्रयाग, देवप्रयाग-गजा-खाड़ी, पाण्पाण्डुखाल-नागचुलाखाल-रीखाल-बैजरो, बिहारीगढ़-रोशनाबाद, लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-नैनीडांडा-मोहन-रानीखेत का राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किए जाने का प्रस्ताव भारत सरकार में लंबित है। उक्त मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने प्रस्ताव पर सहमति जाहिर करते हुए कहा कि उक्त सड़कों को वह भारत माला फेज-2 में लेने के पश्चात राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच में शामिल करेंगे।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज से भेंट के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत सरकार द्वारा नए अधिसूचित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109K के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण हेतु उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग को निर्माण एजेंसी के रूप में नामित किए जाने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी है। इतना ही नहीं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित डंपिंग जोनों को विकसित किए जाने हेतु एनओसी जारी करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है कि वह राज्य के वन अधिकारियों के साथ बैठक करें और सहमति के साथ प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे ताकि आम नागरिकों यात्रियों के उपयोग में लाए जाने हेतु मंत्रालय द्वारा कार्य कराया जा सके।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री महाराज ने राज्य के विश्व प्रसिद्ध चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) तक जाने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए ऋषिकेश-भानियावाला मोटर मार्ग को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने की भी बात कही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने उक्त प्रस्ताव पर भी अपनी सहमति दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से कहा कि हाल ही में स्वीकृत केंद्रीय सड़क एवं अवस्थापना निधि (CRIF) में 615.48 करोड़ रुपए खर्च करने के पश्चात अतिरिक्त प्रस्ताव भेजने को को भी कहा है। इसके अलावा मिन ने राज्य से भूमि मंजूरी के बाद उत्तराखंड में निर्माण के लिए रोपवे को मंजूरी देने पर भी सहमति व्यक्त की है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ साथ सोमवार को जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी भेंट की। उन्होंने ने भेंट के दौरान उनसे प्रदेश की विभिन्न बाढ़ सुरक्षा योजनाओं के प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन पर स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

प्रदेश के सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बताया कि प्रदेश की झीलों के साथ साथ अनेक नहरों के पुनरुद्धार, नई नहरों के प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किए गए हैं जिन पर स्वीकृति मिलना नितांत आवश्यक है। सिंचाई मंत्री महाराज से हुई चर्चा के पश्चात केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने उन्हें आश्वस्त करवाया कि शीघ्र ही उक्त प्रस्ताव पर कार्यवाही की जायेगी।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत पानी से संबंधित 349 करोड़ की लागत की 422 योजनाओं के प्रस्तावों पर भी चर्चा की। इन योजनाओं से प्रदेश की 19528 हैक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई का कार्य होना है। उन्होंने भूजल से संबंधित 94 करोड़ की लागत की 24 योजनाओं के प्रस्ताव जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में सोलर पंप सेट की स्थापना की जानी है की स्वीकृति दिए जाने पर भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से अनुरोध किया। उन्होंने महाराज को आश्वस्त कराया कि इस पर वह जल्दी ही विचार कर निर्णय लेंगे।

नई दिल्ली में दोनों केंद्रीय मंत्रियों से भेंट के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ लोक निर्माण विभाग के एचओडी हरिओम शर्मा, सिंचाई विभाग के एचओडी मुकेश मोहन एवं लघु सिंचाई विभाग के एचओडी बृजेश तिवारी मौजूद थे।

साभार :   निशीथ सकलानी, मीडिया सलाहकार,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

 117 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!