शहीद सम्मान यात्रा की समीक्षा करने पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यशपाल आर्य के दल बदल पर दिया बयान

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, हल्द्वानी। शहीद सम्मान यात्रा की समीक्षा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यशपाल आर्य के दल बदल पर भी बयान दिया है।
मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है। पार्टी का अब कोई भी विधायक कांग्रेस में जाने वाला नहीं है। यह तो इम्पोर्टेड माल था, आया और चला गया। उनके जाने से कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कह कि सिर्फ कुछ लोगों का घेराव देखकर ही हवा निकल गई और दूसरा रास्ता चुन लिया। व्यक्तिगत रूप से मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, भले आदमी हैं। यहां रहते तो बेहतर होता, लेकिन उनके जाने से कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। सारे लोग एक मन के नहीं होते, हर व्यक्ति की अपनी कैपसिटी होती है। काम करने का तरीका होता है। अगर दम घुट रहा था तो इतनी देरी क्यों कर दी। पहले ही चले जाना चाहिए था। साढ़े चार साल आपने पूरी मलाई खाई, अब मलाई गले में अटक गई, तो देखिए ये राजनीति है।
100 दिन के अंदर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता के अंदर विश्वास पैदा किया है। हमने आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाया है। यह जनता बताएगी कि नीतियां खराब थी तो आप पहले ही क्यों आए।
117 total views, 1 views today