उत्तराखण्डहरिद्वार
कैबिनेट मत्री गणेश जोशी ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से लिया आशीर्वाद
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मंत्री गणेश जोशी को माता की चुनरी, नारियल, प्रतिमा भेंट की और शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2023, शनिवार, हरिद्वार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं माँ मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुँचकर शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने #कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को माता की चुनरी, नारियल, प्रतिमा भेंट की और शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, अभिषेक गौड़, महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, सचिन शर्मा, लव शर्मा, राजेश शर्मा, हीरा बिष्ट, तरुण नैय्यर, अंकुश कौशिक सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।
246 total views, 1 views today