कैबिनेट मंत्री ने बागेश्वर स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया रक्षाबंधन, देश एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2023, गुरूवार, बागेश्वर। रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भाजपा पार्टी कार्यालय पहुँची, जहाँ उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राखी का पर्व मनाया। साथ ही उन्होंने सभी को शुभकामनायें व बधाई भी दी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंदर सिंह फर्स्वाण, जिला महामंत्री संजय परिहार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुन्दन परिहार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा गड़िया, मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती उमा बिष्ट, ब्लाक प्रमुख श्रीमती पुष्पा देवी, जिला उपाध्यक्ष खडक सिंह, मण्डल अध्यक्ष नन्दन सिंह रावत, मंडल महामंत्री राजकुमार सिंह, ग्राम प्रधान श्रीमती किरन देवी सहित पार्टी कार्यकर्ता, देवतुल्य स्थानीय जनता व मातृशक्ति उपस्थित रही।
84 total views, 1 views today