उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश
कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज का गुजरात पहुँचने पर किया गया जोरदार स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 नवम्बर 2022, शनिवार, देहरादून/नवसारी। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के नवसारी, गुजरात पहुँचने पर स्थानीय लोंगो ने जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के रविवार को ऐतिहासिक शहर नवसारी गुजरात पहुँचने पर उनके अनुयाईयों और स्थानीय लोंगो ने बडी संख्या में पहुँचकर फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

नवसारी का समृद्ध इतिहास रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवसारी जिला गुजरात का प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है। नवसारी मुंबई और अहमदाबाद के बीच ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है।
260 total views, 1 views today