कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आम आदमी पार्टी में जाने की मनगढ़ंत और झूठी खबरों को किया सिरे से खारिज, सुनिए क्या कहा

- ‘मेरी अरविंद केजरीवाल से कभी भी मुलाकात नहीं हुई‘ : महाराज
आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की मनगढ़ंत और झूठी खबरों एवं अफवाहों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उनकी आज तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कभी भी उनकी मुलाकात ही नहीं हुई।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिस क्षेत्रीय पार्टी का उत्तराखंड में कोई वजूद नहीं है उस पार्टी में वह क्यों शामिल होंगे ? उन्हें उत्तराखंड में बहुत काम करने हैं तथा वह एक राष्ट्रीय दल को छोड़कर क्षेत्रीय पार्टी में कभी भी शामिल नहीं हो सकते।
[box type=”shadow” ]विदित रहे कि गत दो दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें फैल रही हैं कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है और वह जल्दी ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जिसे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सिरे से खारिज कर दिया है। सुनिए क्या कहा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने :
[/box]
173 total views, 1 views today