Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रप्रयाग की खुशी से किया वादा निभाया

  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का दिलाया लाभ
  • कोरोना काल में बेसहारा हुए 140 बच्चों को हस्तांतरित की धनराशि

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। कोरोना काल मे जो बच्चे बेसहारा हुए हैं उनके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना वरदान बन रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रप्रयाग जिले की ऐसी ही एक अनाथ बच्ची से किया अपना वादा निभाया है।

[highlight]श्रीमती रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत चौथे चरण में आज 140 बच्चों के खातों में धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया।[/highlight]

दरअसल रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में पलाकुराली गांव की खुशी के पिता का 2018 में निधन हो गया था। इसी वर्ष जुलाई में कोरोना से खुशी की माता का भी दुःखद निधन हो गया था।

श्रीमती रेखा आर्या ने कुछ दिन पहले खुशी से फोन पर बात करके हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। मंत्री ने खुशी को वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने की भी बात कही थी। जिसके बाद आज खुशी समेत 140 बेसहारा बच्चों को योजना के तहत लाभान्वित किया गया।

जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में पलाकुराली गांव की बेटी खुशी, जिनके पिता का देहांत 2018 में हो गया था। जुलाई 2021 में कोरोना से उनकी माता का भी दुःखद निधन हो गया था। खुशी को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत ऐसे बच्चों, जिनके माता पिता या संरक्षक की मृत्यु कोरोना या अन्य बीमारियों से हुई हो, के संरक्षण, देखरेख, शिक्षण व पोषण की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठा रही है।

ऐसे बच्चों की देखरेख के लिए 21 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 3000 रुपये की धनराशि दी जा रही है।

बुधवार को चौथे चरण में 140 बच्चों को योजना से लाभान्वित किया गया। इसमें ऊधमसिंह नगर के 62 बच्चों, चम्पावत के 26, हरिद्वार के 24, बागेश्वर के 15 व रुद्रप्रयाग के 13 बच्चों के खातों में धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई।

[highlight]योजना के तहत अब तक कुल 1706 बच्चों को लाभान्वित किया जा चुका है।[/highlight]

 177 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!