Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब में हुई घटना को बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी की निंदा, अनुपम खेर बोले – ‘जाको राखे साइयां……’

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2022, गुरूवार, मुंबई। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध को लेकर राजनीति गरमा गयी है। वहीं, सोशल मीडिया में इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने इस घटना की निंदा की है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी सिक्योरिटी ब्रीच को लेकर हैरान हैं और इस पर अपनी राय दे रहे हैं। 

कुछ वक्त पहले पंजाब में प्रदर्शनकारियों के बीच घिर चुकीं कंगना रनोट ने इस घटना को शर्मनाक और प्रजातंत्र पर हमला बताया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- पंजाब में जो हुआ, वो शर्मनाक है। आदरणीय प्रधानमंत्री प्रजातांत्रिक ढंग से चुने गये नेता हैं, प्रतिनिधि और 140 करोड़ जनता की आवाज हैं। उन पर हमले का मतलब है, देश के हर नागरिक पर हमला। यह हमारे प्रजातंत्र पर भी हमला है। पंजाब आतंकी गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। अगर हम अभी नहीं रोकते तो देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके साथ कंगना ने हैशटैग लिखा- Bharat Stand With Modi Ji.

अनुपम खेर ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा- आज भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सिक्योरिटी के साथ जो खिलवाड़ हुआ है, वो पंजाब पुलिस और सरकार के लिए अफसोसजनक और शर्मनाक था। इस मामले में देश के प्रधानमंत्री के प्रति कुछ लोगों की नफरत उनकी कायरता की निशानी है। पर याद रखिये- जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय।

बीजेपी के पूर्व सांसद और अभिनेता परेश रावल ने ट्विटर पर लिखा- आग में पैर देना। पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पूरी तरह अस्वीकार्य, अक्षम्य और हैरान करने वाली है। यह कहने की जरूरत नहीं है, लेकिन वो और ताकतवर, लोकप्रिय और दृढ़बद्ध होकर उभरेंगे।

बीजेपी सांसद, अभिनेत्री और टीवी शो जज किरण खेर ने लिखा- आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में हैरान करने वाली चूक। इस चूक की निंदा और गहन जांच होनी चाहिए। 

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने चूक के जरिए कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए लिखा- कांग्रेस ने आतंकवाद को समर्थन देने की वजह से दो प्रधानमंत्री खो दिये. फिर भी सबक नहीं सीखा। पंजाब दुखद रूप से उन्हीं स्थितियों की ओर बढ़ रहा है। 

 107 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!