भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का प्रदेश कार्यालय में किया भव्य स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रथम बार आगमन पर ढ़ोल-नंगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्प -मालाओं और भगवा रंग के गुब्बारों के साथ भव्य स्वागत किया।
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 3000 कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर 1500 बाइक्स के माध्यम से विशाल बाईक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और माननीय मुख्यामंत्री तीरथ सिंह रावत का भब्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता पहाड़ी टोपी में दिखे। रैली महानगर कार्यालय से नगर निगम, प्रिंसचौक, हरिद्वार रोड व फब्बारा चौक से होते हुए भाजपा मुख्यालय पहुँची।
रैली में प्रदेश महामंत्री रंजन बरगली, प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल मेंदुली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सचिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, प्रदेश मंत्री दिव्य राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, नेहा शर्मा, भावना चौधरी, अंजलि सेमवाल, संजय चमोली, विकास नेगी और हजारों की संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
107 total views, 1 views today

