Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भारतीय जनता युवा मोर्चा सभी जिला मुख्यालय पर करेगा पत्रकारों और लैब टेक्नीशियनों का सम्मान समारोह आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मई 2021, सोमवार, देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर पत्रकारों और लैब टेक्नीशियनो का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करेगा।आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने युवा मोर्चा को डोनेशन कैम्प लगाकर 2000 यूनिट रक्त का लक्ष्य दिया था और युवा मोर्चा ने उस लक्ष्य को पार कर डोनेशन कैम्पो से 2142 यूनिट रक्त एकत्र किया। उन्होंने इस कार्य के लिए सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने कहा कि 1 जून 2021 से युवा मोर्चा गाँव – गाँव में जन जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों को कोरोना से जागरूक करने के साथ-साथ चेकअप करेगें, ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग कर, ऑक्सीजन लेवल देखने के साथ ही उन्हें दवाईयाँ भी उपलब्ध करवाएंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कोरोना काल मे जितने भी वॉरियर्स थे या जिन्होंने इस दौरान पीड़ितों की सेवा की थी उन सबका सम्मान समारोह युवा मोर्चा ने या अन्य संस्थाओं के द्वारा कर दिया गया है। मगर अभी भी कुछ लोग छुटे हुए हैं जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर कार्य किया जैसे लैब में जाँच करने वाले लैब टेक्नीशियन। उन्होंने कहा इस बार युवा मोर्चा लैब टेक्नीशियनों को सम्मान देगा।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा इसी माह में सभी जिला मुख्यालय पर पत्रकारों और लैब टेक्नीशियनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही जिलेवार कार्यक्रम का समय भी निश्चित कर लिया जाएगा। उन्होंने ने सभी जिलाध्यक्षों को भी निर्देशित किया कि जल्दी से जल्दी सभी 252 मंडलों में सोशल मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति कर लें और सभी जिलों में आई टी सयोजक की भी घोषणा कर दें।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली और हरजीत सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, सुरेश गढ़िया, सिद्धार्थ अग्रवाल, सागर गोयल रवि पाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल मेंडोली, प्रदेश मंत्री विपिन पांडे, सुधीर जोशी, दिव्य राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित नारंग, आई टी संयोजक करुण दत्ता और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।

 594 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!