पिथौरागढ़ के आपदा ग्रस्त गाँवों में भाजपा कार्यकर्ता पहुँचायेंगे राहत सामग्री

- प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राहत कार्यों को लेकर संगठन को अलर्ट किया
आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के ग्राम जुम्मा में भारी वर्षा से हुए नुकसान को लेकर प्रभावितो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और राहत कार्यों को लेकर संगठन को अलर्ट किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ वीरेंद्र वल्दीया से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल एक टीम सम्बंधित गावं में जाकर राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री, दवाइयों और जरूरी सामान मुहैया कराने के निर्देश दिया।
इसके साथ ज़िला प्रशासन और राहत कार्यों में लगी एजेन्सि यो के साथ तालमेल बनाकर जरुरतमन्दो को मौके पर पहुँँचकर मदद पहुचाने को कहा।
मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश भर के कई क्षेत्रो में भारी बारिश के कारण नुकसान की आशंका है और कार्यकर्ताओ को हर स्तिथी में तत्परता से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में भाजपा पीड़ितों के साथ पूरी तरह से खड़ी है।
82 total views, 1 views today