Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पेगासस मामले में कांग्रेस के राजभवन कूच को करार दिया राजनीतिक कदम

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पेगासस मामले में कांग्रेस के राजभवन कूच को राजनीतिक कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अक्सर भाजपा और देश को बदनाम करने के लिए फर्जी मुद्दे लेकर आती है। कांग्रेस अफवाह फैलाकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने गुरुवार को कहा कि अपनी नकारात्मकता के कारण कांग्रेस जनता का विश्वास खो रही है। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। पूर्व में यूपीए सरकार में भी जासूसी के कई मामले सामने आए। राजस्थान में विधायकों ने फोन टेप करने के आरोप लगाए। इस बार कहीं से कोई मामला ऐसा नहीं आया, जिसका संबंध केंद्र सरकार से हो। कांग्रेस अन्य दलों के साथ मिलकर ऐसा कुचक्र रचने में जुटी है, लेकिन उसे कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पेगासस को स्वार्थ सिद्धि का हथियार बना रही है। राजभवन कूच उसकी राजनीतिक नौटंकी है। पेगासस के जरिये फैलाया जा रहा दुष्प्रचार निराधार और बेबुनियाद है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस फर्जी कहानी को मानसून सत्र से पहले सुनियोजित तरीके से उठाया ताकि संसद को बाधित किया जा सके।

अभी तक इस मामले में ऐसे कोई सबूत नहीं हैं, जिसे सरकार से जोड़ा जा सके। अभी तक किसी ने यह दावा नहीं किया है कि किसी मोबाइल नंबर विशेष की उपस्थिति पेगासस से संक्रमित है। अस्तित्व की तलाश में जुटी कांग्रेस अब जितना दुष्प्रचार कर रही है, उतनी ही उसकी दूरी जनता से बन रही है।

 239 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!