“कांग्रेस का लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भरोसा नहीं रह गया” : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की प्रदेश चुनाव संचालन समिति के मुखिया हरीश रावत द्वारा इंटरनेट मीडिया में की गई उस पोस्ट को लेकर भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है, जिसमें कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान तेजाब मिली स्याही फेंकने की आशंका जताई गई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसे महज सियासी स्टंट करार दिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि चुनाव नजदीक आता देखकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत अपनी पार्टी की जमीन बचाने को इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि रावत के पास वास्तव में ऐसी कोई सूचना थी तो उन्हें तत्काल शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भरोसा नहीं रह गया है।
चुनावी वैतरणी पार करने को वह किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे कितने भी हथकंडे अपना ले, उत्तराखंड की जनता उसके बहकावे में नहीं आने वाली।
881 total views, 1 views today