भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ देखी अटल टनल रोहतांग

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2021, सोमवार, मनाली। हिमाचल प्रवास के दूसरे दिन आज सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला व कुल्लू का दौरा किया।
शिमला में वह हाल ही में कोरोना संक्रमण से दूसरी बार उबरे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। इसके बाद कुल्लू पहुंचकर अटल टनल रोहतांग को निहारने पहुंचे। नड्डा सासे हेलीपैड में उतरे व यहां से वह अटल टनल रोहतांग के लिए निकले।
सिस्सू में भी नड्डा कुछ देर के लिए रुके। कुल्लू में मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद बुआ गंगा देवी से मिलने उनके शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाएंगे।
मतदान केंद्र पर पौधारोपण का कार्यक्रम :
- भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनोखी पहल करते हुए 6 जुलाई को देशभर में प्रत्येक मतदान केंद्र पर पौधारोपण का कार्यक्रम तय किया है।
- इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जिला के किसी एक मतदान केंद्र पर पौधारोपण करेंगे व पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देंगे
उपचुनाव को लेकर रणनीति की जाएगी तैयार :
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुल्लू दौरे को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने तैयारियों का जायजा लिया।
प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि अटल सदन के आडिटोरियम में आगामी कार्यसमिति की बैठक होगी। अब कुल्लू से ही आने वाले उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
इसके बाद वह देवसदन गए, जहां पर मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक होनी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुल्लू अपने निजी दौरे पर आ रहे हैं। वह कुल्लू में बैठक में भाग लेंगे और हमारा मार्गदर्शन करेंगे।
यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उन्होंने अपने व्यस्त समय के बाद भी हमारे लिए समय निकाला। 2022 के चुनाव के लिए अभी समय है। इस विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चर्चा करेंगे।
759 total views, 1 views today