उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ
भाजपा विधायक रहे भगवती सागर और बृजेश प्रजापति ने पार्टी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया, सपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 जनवरी, 2022, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के दो विधायकों ने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ये कानपुर के बिल्हौर से भाजपा विधायक रहे भगवती सागर और बांदा के तिंदवारी से भाजपा विधायक रहे बृजेश प्रजापति है। माना जा रहा है अब दोनों विधायक समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इन दो इस्तीफों के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि अभी इस्तीफे की आधिकृत पुष्टि नहीं की गई है।

497 total views, 1 views today