भाजपा ने आईटी व सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग के साथ कर रही बैठक, सीएम योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल

लखनऊ, आधुनिक दौर में संवाद का बड़ा माध्यम बन चुके इंटरनेट मीडिया का बखूबी उपयोग करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब विधानसभा चुनाव 2022 में इस विशाल प्लेटफार्म का व्यापक स्तर पर प्रयोग करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को अपनी इंटरनेट मीडिया के साथ ही आईटी विभाग की टीम की बैठक कर रही है। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी की आइटी तथा इंटरनेट मीडिया सेल की शुक्रवार को अहम बैठक है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाली इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल तथा भाजपा इंटरनेट मीडिया सेल के राष्ट्रीय प्रमुख अमित मालवीय भी भाग लेंगे। बैठक शाम को चार बजे तक चलेगी। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के सोशल मीडिया प्रमुख भी हिस्सा लेंगे।
लखनऊ की इस एकदिनी कार्यशाला में भाजपा आईटी व सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रमुख अमित मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहकर आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजक व सहसंयोजकों का कार्ययोजना के संदर्भ में विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन करेंगे।
820 total views, 1 views today