भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए किया प्रत्याशी घोषित

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2022, गुरुवार, चम्पावत/देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया। राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने औपचारिक घोषणा की ।
विदित रहे कि मुख्यमंत्री के लिए कई विधायकों ने सीट छोड़ऩे की पेशकश की थी। इनमें से भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री के लिए चम्पावत सीट का चयन किया। यहां से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गत 21 अप्रैल को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया।
इस सीट के लिए 31 मई को मतदान होगा और तीन जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने बताया कि बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
137 total views, 1 views today
