जनपद देहरादून में चुनाव प्रचार में भाजपा प्रत्याशी ने खर्चे सबसे ज्यादा रुपये, जानिए विधानसभावार किस प्रत्याशी ने खर्चे कितने रूपये

जनपद देहरादून में तीस लाख के पास गणेश जोशी का खर्च पहुँचा।
आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के खर्च का आंकड़ा जिला निर्वाचन विभाग ने तैयार कर लिया है। इसे जल्द निर्वाचन आयोग के प्रर्यवेक्षकों के सामने रखा जाएगा। जिले में सरकारी रिकार्ड में मसूरी विधायक गणेश जोशी का खर्च ही तीस लाख के पास पहुँचा। अन्य सभी दावेदारों का खर्च तीस लाख रुपये के नीचे है।
चुनाव से पहले तक हुए निरीक्षण में कैंट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना सबसे टॉप पर चल रहे थे। निर्वाचन आयोग की निगरानी में अंतिम दौरान में गणेश जोशी ने ज्यादा पैस लगाया। जिले में तीस लाख के पास गणेश जोशी का खर्च पहुंचा। उन्होंने 30.52 लाख रुपये खर्च किए। दूसरे नंबर कैंट विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार सर्यकांत धस्माना रहे। उन्होंने 25.52 लाख रुपये खर्च किए। तीसरे नंबर पर मसूरी विधानसभा सीट की कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली रही। उन्होंने 25.37 लाख रुपये खर्च किए। खर्च में सबसे होट सीट भी मसूरी विधानसभा रही।
बीजेपी और कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अन्य की बात करें तो खर्च में डोईवाला सीट पर निर्दलीय जितेंद्र सिंह नेगी ने सबसे ज्यादा खर्च किया। उनका खर्च 17.51 लाख रुपये आंका गया है। मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी ने बताया कि खर्च का आंकड़ा जल्द ही निर्वाचन आयोग केंद्रीय नोडल अधिकारियों के सामने रखा जाएगा।
विधानसभा सबसे ज्यादा खर्च करने वाले प्रमुख प्रत्याशी (खर्च रुपये में)
मसूरी
गणेश जोशी – भाजपा : 30.52 लाख
गोदावरी थापाली – कांग्रेस : 25.37 लाख रुपये
प्रेमकिशन – आप : 11.36 लाखकैंट
सूर्यकांत धस्माना – कांग्रेस : 25.52 लाख
सविता कपूर – भाजपा : 13.39 लाखरायपुर
उमेश शर्मा काऊ – भाजपा : 14.05 लाख
हीरा सिंह बिष्ट – कांग्रेस : 8.51 लाखधर्मपुर
विनोद चमोली – भाजपा : 11.65 लाख
दिनेश अग्रवाल – कांग्रेस : 11.38 लाखराजपुर रोड
खजान दास – भाजपा : 10.47 लाख
राजकुमार – कांग्रेस : 7.82 लाखचकराता
प्रीतम सिंह – कांग्रेस : 11.95 लाख रुपये
रामशरण नौटियाल – भाजपा : 10.88 लाख रुपयेविकासनगर
मुन्ना सिंह चौहान – भाजपा : 13.59 लाख
गुरूमेल सिंह – निर्दलीय : 12.29 लाख
नवप्रभात – कांग्रेस : 9.24 लाखसहसपुर
आर्येंद्र शर्मा – कांग्रेस : 17.30 लाख
सहदेव सिंह पुंडीर – भाजपा : 14.18 लाखडोईवाला
बृजभूषण गैरोला – भाजपा : 17.38 लाख
गौरव चौधरी गिन्नी – कांग्रेस : 14.25 लाख
जितेंद्र सिंह नेगी – निर्दलीय : 17.51 लाखऋषिकेश
प्रेमचंद अग्रवाल – भाजपा : 22.58 लाख
जयेंद्र रमोला – कांग्रेस : 12.36 लाख
221 total views, 1 views today