Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक कांग्रेस सरकार की बड़ी साजिश : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के लिए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने इसे पंजाब कांग्रेस सरकार की सोची समझी साजिश करार दिया है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को एक फ्लाईओवर पर पूरे 20 मिनट तक रोके जाने पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए इसे पंजाब कांंग्रेस सरकार की एक बड़ी साजिश करार दिया है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री के पूरे काफिले को फंसे रहने के लिए बाध्य कर दिया जाना उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक है। कांग्रेस के बड़े नेता सुनील जाखड़ सहित कई नेताओं ने भी इस अलोकतांत्रिक घटना को लेकर अपनी ही कांग्रेस सरकार को सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिरोजपुर हेलीकॉप्टर से जाना था किंतु मौसम खराब होने के कारण सड़क मार्ग जाने का निर्णय लिया गया। जिसकी सूचना राज्य सरकार को तत्काल दे दी गई थी लेकिन उसके बावजूद भी 30 किमी पहले ही एक बडी साजिश के तहत उनके काफिले को एक फ्लाईओवर पर रोक दिया गया।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले द्वारा प्रयोग किए जाने वाले उसी फ्लाईओवर के आगे ठीक उसी समय पर प्रदर्शनकारियों का आ जाना और उनके काफिले को रोक दिया जाना पंजाब कांग्रेस सरकार की नियत में खोट को स्पष्ट उजागर करता है।

 407 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!