Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पहुंचे देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध मे करेंगे विचार

देहरादून: स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर इस बार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ संचालित किया जा रहा है। 

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उनके साथ उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध मे विस्तार से विचार विमर्श किया।

13 से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से तिरंगा फहराने का अनुरोध

संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है।

यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जनआंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़े इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए।

विशेष तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है।

सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुड़ी गौरवगाथाएं बताई जाएं। लोग इस अभियान से जुड़ सकें इसके लिये फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं।

राष्ट्रवाद यहां की परम्परा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है।

उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। राष्ट्रवाद यहां की परम्परा है। निश्चित रूप से लोग स्वतः ही हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने आवास पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद राज्यवासियों से यह अपील की और कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को सभी समझ रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सभी का कर्तव्य है कि हम देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले ज्ञात-अज्ञात महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखें। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को जुटें कार्यकर्त्ता: भट्ट

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को बलवीर रोड स्थित प्रांतीय कार्यालय में पार्टीजनों से मुलाकात की।इस दौरान कार्यकत् र्ताओं ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। भट्ट ने सभी कार्यकत् र्ताओं का आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने को जुट जाएं।

अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने को जुट जाएं

इस अवसर पर विधायक भरत चौधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, सूरतराम नौटियाल, कौस्तुभानंद जोशी, विनोद सुयाल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। फिर उन्होंने डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। दोपहर बाद उन्होंने प्रदेश कार्यालय में फिर से कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की।

 44 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!