Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

‘अपनी पूरी क्षमता से जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करूँगा’ : ज्योतिरादित्य सिंधिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जुलाई 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार संभालने से पहले सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा कार्यालय पहुंचे और कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता से जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की उम्मीद करता हूं। मैं कड़ी मेहनत करूंगा, जैसे मैंने पिछले 15-20 सालों में लोगों के लिए काम किया है।’

सिंधिया ने हरदीप सिंह पुरी की जगह ली है, जिन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। उनके पास आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय भी होगा।

पांच बार के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए-I सरकार में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री थे और यूपीए-II सरकार में उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। सिंधिया उन दो पूर्व कांग्रेस नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में जगह मिली है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे दूसरे कांग्रेस नेता हैं, जो मंत्रिपरिषद में शामिल हुए हैं।

राज्यसभा सांसद ने पिछले साल मध्य प्रदेश में भाजपा की सत्ता में वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिंधिया के प्रति वफादार 22 विधायकों ने कमलनाथ सरकार से इस्तीफा दे दिया था। 50 वर्षीय सिंधिया, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। वह 2009 और 2012 के बीच यूपीए-II सरकार में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री थे। सिंधिया 2012 और 2014 के बीच केंद्रीय बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।

ग्वालियर शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले सिंधिया पहली बार 2002 में गुना से लोकसभा के लिए चुने गए थे, जब उनके पिता माधवराव सिंधिया की एक हवाई जहाज दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। माधवराव सिंधिया 1971 में 26 साल की उम्र में लोकसभा के लिए चुने गए और ग्वालियर और गुना निर्वाचन क्षेत्रों से लगातार नौ बार चुनाव जीते।

 207 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!