Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अपनों को ट्रेन में बैठाने के ल‍िए जाने वाले स्‍वजनों को अब स्टेशन परिसर से ही पड़ेगा लौटना, 30 अप्रैल तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर लगी रोक

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अप्रैल 2021, बुधवार, मुरादाबाद। कोरोना का प्रकोप बढ़ते ही यात्रियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए रेलवे ने कदम उठाने शुरू कर द‍िए हैं। बुधवार से मंडल भर के सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री 30 अप्रैल तक बंद कर दी गई है। अपनों को बैठाने के ल‍िए जाने वाले स्‍वजनों को अब स्टेशन परिसर से ही लौटना पड़ेगा।

कोरोना संक्रमण फ‍िर से तेजी से फैल रहा है लेकिन रेलवे ट्रेन चलाना बंद करने के बजाय स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर रहा है। कोविड से यात्रियों और रेल कर्मियों को बचाने के लिए गाइड लाइन जारी की गई है। ट्रेन में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को चेहरा ढंकने वाला पारदर्शी मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। चेकिंग टीम टिकट या उपभोक्ता के मोबाइल पर आने वाले बार कोड से चेकिंग करेगी। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को लगातार मास्क पहनना होगा। मास्क उतारने पर पकड़े जाने पर सौ रुपये जुर्माना लिया जाएगा। बार-बार गलती करने पर यात्री को बीच रास्ते में भी उतारा जा सकता है। स्टेशन पर चेकिंग के दौरान थर्मल स्‍कैनिंग से जांच की जाएगी। इसके अलावा साथ में सैनिटाइजर लेकर चलने, अतिरिक्त मास्क रखने, आदि की जानकारी रेलवे की टीम करेगी। इसके बाद ही कंफर्म बर्थ वालों को ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफार्म पर जाने की अनुमत‍ि म‍िलेगी। कई भी कमी होने पर प्लेटफार्म पर यात्र‍ियों को जाने नहीं दिया जाएगा। प्लेटफार्म पर भीड़ नहीं लगाने देने के लिए चेकिंग स्टाफ के साथ रेलवे पुलिस को भी लगाया गया है। यात्रियों को छह फुट शारीरिक दूरी बनाकर खड़े रहने का निर्देश द‍िए जा रहे हैं। वहीं रेलवे स्‍टेशन पर स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग की टीमें पहले से तैनात हैं, वे आने-जाने वाले यात्र‍ियों की कोरोना जांच कर रहे हैं। रेलवे कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रत‍ि लगातार गंभीरता बरत रहा है। यात्र‍ियों को भी जागरूक क‍िया जा रहा है।

 191 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!