Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चार माह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े बकरालवाला पुल व जन समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ने नगर निगम का किया घेराव

  • प्रदर्शन के पश्चात भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर कैम्प कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अक्टूबर 2021, सोमवार, देहरादून। बकरालवाला पुल के चार माह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े होने से क्षेत्रीय जनता को हो रही भारी परेशानियों को लेकर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने, कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उपनगर आयुक्त नगर निगम का घेराव किया और एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम और समस्या दूर न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि काफी लंबे समय से बकरालवाला पुल पूर्ण रूप से टूटा पड़ा है और नैशविला पुल क्षतिग्रस्त अवस्था में है। जिसके कारण क्षेत्रीय जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार क्षेत्रीय जनता द्वारा उक्त समस्या को लेकर शिकायत की गई है परन्तु सरकार जन समस्या का निदान करने के लिए तैयार नहीं है जो कि भाजपा सरकार की कार्य शैली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बकरालवाला पुल व नैशविला पुल को जनहित में शीघ्र ठीक किया जाए।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि शहर व मलिन बस्तियों में लगातार सफाई व्यवस्था को तेज किया जाए और शहर की प्रमुख नदियों रिस्पना, बिन्दाल व सभी वार्डों के नाला-नालियों की सफाई करवाई जाए तथा 100 वार्डों में विकास कार्यों के टेन्डर निकाले जाए और सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए तथा ढोर-टू-ढोर कूड़ा उठान कार्य को नियमित किया जाए। शहर भर में आवश्यकता अनुसार भूमिगत डस्टबिन की संख्या बढ़ाई जाए।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि शहर की अधिकतम स्ट्रीट लाईटें खराब पड़ी हुई हैं जिस कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें शीघ्र ठीक करवाया जाए तथा जहाँ पर नई लाईटे लगवाने की जरूरत है वहाँ शीघ्र लाईटें लगवाई जाए। इसके साथ ही सड़कों में गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटना बढ़ती जा रही हैं और जनता गड्ढों में गिर कर चोटिल हो रही है। सड़कों को शीघ्र ठीक किया जाए और सड़कों के नए टेन्डर निकाल कर जल्द नई सड़के बनवाई जाए। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि जनहित में जल्दी उक्त समस्याओं का निदान किया जाए अन्यथा हमें जनता के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

प्रदर्शन के पश्चात भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर कैम्प कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोमप्रकाश वाल्मीकि, नेता प्रतिपक्ष डॉ० बिजेंद्र पाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र खन्ना, देवेंद्र सिंह, पार्षद दीप बोहरा, हरि किशन भट्ट, रमेश कुमार मंगू, निखिल कुमार, सुरेंद्र बोहरा, संदीप चमोली, इमराना परवीन, जहाँगीर खान, अमीचंद सोनकर, नीरज नेगी, विकास नेगी, दीपक थापा, आयुष सेमवाल, संगीता गुप्ता, अनुराग गुप्ता, योगेश भटनागर, मलकीत सिंह, तुषार भटनागर, संयम मल, सूरज रावत, संदीप चमोली, आयुष, फरेज, सतीश सोनकर, दीपक सोनकर, नीरज सोनकर, दीप पंवार, विक्की कुमार, विक्की वाल्मीकि, विनीत कुमार आदि मौजूद थे।

 323 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!