उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से सचिवालय में आर्ट ऑफ लिविंग एवं आई.ए.एच.वी. के प्रतिनिधियों ने की भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2021, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से सचिवालय में आर्ट ऑफ लिविंग एवं आई.ए.एच.वी. के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 के दृष्टिगत मिलेट्री अस्पताल देहरादून के लिए 5 वेंटिलेटर, उत्तरकाशी जनपद हेतु 300 ऑक्सीमीटर एवं 280 थर्मामीटर प्रदान किये। इसके अलावा उनके द्वारा 10 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर भी भेंट किये गये।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट गणेश जोशी, स्वामी श्री विजयानन्द, स्वामी श्री भव्ये तेज, श्री आर.एस. राघव, श्री वी.वी. गुलाटी, श्री नितिन जैन आदि उपस्थित थे।
330 total views, 1 views today