Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

“अपने सपने” संस्था ने मनाया सातवाँ वार्षिक उत्सव

  • अपने सपने संस्था की जरूरतमन्द बच्ची सिमरन रही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
  • डॉ० शिव सिंह पाल “उत्तराखण्ड सोशल आईकॉन अवार्ड 2021” से हुए सम्मानित
  • आकांक्षा जोशी को मिला “यंग राइजिंग सोशल अवार्ड 2021”
  • पारिजात जोशी सम्मानित हुई “सोशल इंटर्न ऑफ द ईयर अवार्ड 2021”

[highlight]समाज के प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक जरूरतमंद बच्चे को अपने जीवन मे शिक्षित जरूर करे : अरुण कुमार यादव[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 सितम्बर 2021, रविवार, देहरादून। आज, रविवार, 12 सितम्बर 2021 को अपने सपने संस्था सुभाषनगर स्थित कार्यालय में अपना सातवां वार्षिक उत्सव मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के जरूरतमंद बच्चों द्वारा “हे शारदे माँ , हे शारदे माँ ….” नामक वंदना से किया गया।

विदित हो कि अपने “सपने संस्था” हर साल की भांति इस साल भी मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के उस जरूरतमन्द बच्चे को बनाया गया, जो वर्तमान साल में शिक्षा, अनुशासन एवम अनेक क्रियाकलापों में सर्वश्रेष्ठ रहा हो। वर्ष 2017 में संस्था ने अजय को मुख्य अतिथि बनाया था जो अपने जीवन मे कभी कूड़ा बिनने का कार्य करता था। वही 2018 में अपने सपने संस्था जरूरतमन्द बच्चा देवानंद को मुख्य अतिथि बनाया। वही इस वर्ष 2021 में मुख्य अतिथि के रूप में अपने सपने संस्था की बच्ची सिमरन रही।

यह कार्यक्रम का आकर्षक का केंद्र रहा। सभी धर्मों को एकता के सूत्र में बांधने रूपी संगीत पर महिमा, माधुरी, जानवी, कोमल आदि ने नृत्य कर सभी का दिल जीता। इसी क्रम में देश भक्ति गीत में मुस्कान, चांदनी, समरीन, सुनैना ज्योति, चंचल प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चारचांद लगा दिया। कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला उत्तराखण्ड सोशल आइकॉन पुरस्कार इस वर्ष स्वास्थ के क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए कार्य करने वाले सामाजिक व्यक्तित्व डॉ० शिव सिंह पाल को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के इसी क्रम में अपने सपने संस्था इस वर्ष “यंग राइजिंग सोशल अवार्ड 2021” आकांक्षा जोशी एवं “सोशल इंटर्न ऑफ द ईयर अवार्ड 2021” पारिजात जोशी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

आयोजित कार्यक्रम में अपने “सपने संस्था” के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक जरूरतमंद बच्चे को अपने जीवन मे शिक्षित जरूर करे। कार्यक्रम के अंत मे आये हुए समस्त आगन्तुओ का संस्था के अहम स्तम्भ विकास चौहान एवं बद्री विशाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

आज आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सम्मानित हुए डॉ० शिव सिंह पाल, आकांक्षा जोशी, पारिजात जोशी, अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उप सचिव विकास चौहान, प्रोजेक्ट प्रबंधक बद्री विशाल, हिमांशु शर्मा, शीला कोटियाल, विनय गुप्ता, अंजलि पोखरियाल, संगीता सुब्बा, मीना आदि उपस्थित थे।

[box type=”shadow” ][/box]

 316 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!