Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

अभिनेता अक्षय कुमार की माँ अरुणा भाटिया का निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। उन्होंने 8 सितंबर को आखिरी सांस ली।

अरुणा भाटिया को अक्षय कुमार ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। मां के निधन की जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। वहीं उनकी मां के निधन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने दुख जाहिर किया है।

कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अरुणा भाटिया को श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार ने लिए दुख जताया है। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर अक्षय कुमार की मां के लिए दुख जताया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘डियर अक्की, आपकी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त कर रहा हूं। अरूणाजी की आत्मा को शांति मिले। आपको और आपके परिवार के प्रति संवेदना, ओम शांति।’

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अरुणा भाटिया के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘मेरी गहरी संवेदना!’ वहीं अभिनेत्री निम्रत कौर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आपके गहरे नुकसान के लिए बहुत खेद है।

इस गंभीर घड़ी में आपको और पूरे परिवार के लिए गहरी संवेदना और मेरी प्रार्थना है। सतनाम वाहे गुरु।’ अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने अक्षय कुमार के लिए दुख जताते हुए लिखा, इस असहनीय नुकसान के लिए आपको और आपके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’

इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के निधन पर शोक जताया है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपनी मां के निधन की जानकारी खुद अक्षय ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए दी है।

अभिनेता की मां पिछले कुछ दिन से बीमार थीं, और आईसीयू में थीं। 7 सितंबर को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर मां के लिए एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि अगले कुछ घंटे बहुत नाजुक हैं, और उन्होंने फैंस से दुआओं की अपील की थी।

अब अक्षय कुमार की मां ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए अक्षय ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। अपने पोस्ट में अक्षय ने लिखा, ‘वह मेरा सबकुछ थीं….और आज अंदर से मैं बहुत दुखी महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया ने आज सुबह शांति से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो मेरे पिता के साथ दूसरी दुनिया में जाकर मिल गईं। मैं और मेरा परिवार जिस मुश्किल वक्त से गुज़रा, उसमें मैं अपकी दुआओं की बहुत इज्ज़त करता हूं। ओम शांति’।

 209 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!