Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

राहुल गाँधी के बाद अब मुख्यमंत्री केजरीवाल भी करेंगे पीड़ित परिवार से मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के कैंट इलाके में 9 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में स्थानीय लोगों का गुस्सा थमा नहीं है। लगातार तीसरे दिन बुधवार को इस वारदात को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकत की है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वह परिवार को इंसाफ दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। खबर आ रही है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कुछ देर बाद पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले मंगलवार को लगातार दूसरे दिन आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। मंगलवार को भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने भी पीड़िता के परिजनों ने मुलाकात सांत्वना दी थी।

वहीं, बेटी को न्याय दिलाने में यदि कोई सहयोग करना चाहता है तो उसका स्वागत है, लेकिन सियासत करने की इजाजत किसी राजनीतिक दल को नहीं दी जाएगी। यह बात धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उस समय कही, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण सहित अन्य नेता प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच पहुंचे।

दरअसल, पीड़ित परिवार से मिलने मंगलवार को कई नेता पहुंचे, लेकिन लोगों ने इन नेताओं को दो टूक कहा कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने या बात करने की इजाजत तभी मिलेगी, जब वे यहां किसी प्रकार की राजनीति नहीं करेंगे। यहां मंच के ऊपर या मंच के सामने किसी भी दल का कोई झंडा नहीं लाया जाएगा। यह समाज की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध का मामला है। इस पर सियासत नहीं की जानी चाहिए।

दरअसल, चंद्रशेखर के साथ पहुंचे लोगों के हाथ में नीले रंग के झंडे थे, जिस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। यही नहीं, वाहनों पर लगे झंडे भी उतारने के लिए कहा। इस बीच किसी तरह चंद्रशेखर मंच पर पीड़ित परिवार से मिल सके। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में जब बच्ची सुरक्षित नहीं है, तब देश के अन्य हिस्सों में क्या हाल होगा यह समझा जा सकता है। दिल्ली में महिला सुरक्षा के नाम पर कहने को बसों में मार्शल तैनात हैं, लेकिन घर के बाहर बच्ची असुरक्षित है। आखिर यह कैसी दिल्ली है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं के साथ बढ़ते अपराधों के कारण दिल्ली की स्थिति चिंताजनक हो गई है। हैरत की बात यह कि मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली छावनी के ओल्ड नांगल राय गांव में नौ साल की दलित बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे हैं। दिल्ली पुलिस ने भी इस जघन्य मामले को पूरी तरह दबाने की कोशिश की। चौधरी ओल्ड नांगल गांव में पीड़ित दलित परिवार से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के दवाब के बाद ही पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा और बच्ची के अधजले शरीर को पोस्टमार्टम और फारेंसिक जांच के लिए भेजा। प्रदेश उपाध्यक्ष जयकिशन ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दबाव बनाने के बाद ही पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाई। अन्यथा पहले तो पुलिस ने बयान दिया था कि बच्ची की मौत कंरट लगने से हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस का विधिक एवं मानव अधिकार विभाग पीड़ित परिवार को पूर्ण कानूनी सहायता प्रदान करेगा।

अनिल चौधरी  आगे कहा कि दिल्ली कांग्रेस प्रभारी राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल द्वारा ओल्ड नांगल गांव की इस घटना के मामले पर राज्यसभा में चर्चा के लिए नोटिस देने के बावजूद इस विषय को चर्चा में शामिल नहीं करने से महिलाओं के प्रति केंद्र की मोदी सरकार की असंवेनशीलता भी साफ उजागर होती है। दूसरी तरफ महिला कांग्रेस ने तो आइटीओ चौक पर प्रदर्शन कर इस घटना के विरोध में केजरीवाल का पुतला भी फूंका।

 102 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!