Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

मध्यप्रदेश में भारी बारिश : बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का दौरा जारी

  • केंद्र गृह मंत्री अमित शाह ने की शिवराज सिंह से बात

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, भोपाल। मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद आइ बाढ़ से राज्यवासियों का हाल बेहाल है। मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र भारी बारिश के बाद बाढ़ की चपेट में है। इस कारण वहां के 1,171 गांवों में बाढ़ आ गई है। इन क्षेत्रों में से अधिकांश श्योपुर और शिवपुरी जिलों में स्थित हैं। समाचार एजेंसियां द्वारा अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी जा रही है। इस बीच, भारतीय सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ आपदा प्रबंधन अधिकारियों की सहायता के लिए बचाव प्रयास में उतर गई है, जो पहले से ही राहत अभियान में लगे हुए हैं। वहीं, राज्य में बाढ़ को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कुछ जानकारी साझा की है। इसके अलावा केंद्र गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य के सीएम चौहान से बात की है।

सीएम ने बताया, ‘राज्य में खासकर उत्तरी मध्य प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और बीएसएफ ने 240 गांवों के 5,950 लोगों को बचाया है। 1,950 और लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सीएम शिवराज ने बताया कि क्वारी, सीप, पार्वती नदियों में बाढ़ से श्योपुर के 30 गांव प्रभावित हैं। अब तक यहां 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। फिलहाल ज्वालापुर, भेरावाड़ा, मेवाड़ा, जाटखेड़ा के गांवों में फंसे करीब 1000 लोगों को निकालने का अभियान जारी है।’

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि चंबल, क्वारी नदियों में बाढ़ से मुरैना के 13 गांव प्रभावित हैं। अब तक 250 से अधिक लोगों को बचाया गया है और 200 लोगों के लिए बचाव कार्य जारी है। दतिया के 36 प्रभावित गांवों से अब तक 1100 लोगों को निकाला गया है और 45 लोगों का ऑपरेशन जारी है।

सीएम ने कहा कि बारिश कम हो गई है और जलस्तर कम होने लगा है। हालांकि, शिवपुरी में हमारी संचार व्यवस्था चरमरा गई है। हमने बुनियादी ढांचे को बहाल करने की कोशिश करने के लिए दूरसंचार मंत्रालय से संपर्क किया है। मैं केंद्र के संपर्क में हूं।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और नदियों के जल स्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शाह का कहना है कि केंद्र राज्य को राहत कार्य के लिए पूरी मदद कर रहा है। अमित शाह ने इस बारे में ट्वीट भी किया।

नदियों के पास के सभी गांव प्रभावित

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री काम कर रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि झूठी अफवाहों से बचें। नदियों के पास के सभी गांव प्रभावित हैं। लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता।

गंभीर स्थिति हुई पैदा 

मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने भारी बारिश से राज्य में आई बाढ़ पर कहा, ‘गंभीर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सीएम बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। हजारों लोगों को बचाया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें काम कर रही हैं।’

भारत के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी के बाद मानसून ने कहर बरपा रखा है। अगले 24 घंटों में, मध्य प्रदेश के सबसे अधिक प्रभावित ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शिवपुरी, श्योपुर, गुना और दो अन्य जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही क्रमशः नौ और आठ जिलों के लिए ऑरेंज और येल्लो अलर्ट जारी किया है। चंबल, सिंध, नर्मदा और पार्वती जैसी नदियां उफान पर हैं। पानी का बहाव इतना तेज है कि वह मवेशियों को भी साथ ले जा रहा है। नुकसान का आकलन तभी किया जा सकता है जब पानी का बहाव रुक जाए।

बता दें कि पिछले पांच दिनों से पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून जोरदार हो गया है, क्योंकि इस क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) को 1 से 3 अगस्त तक उपखंड को रेड अलर्ट के तहत रखने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पिछले 24 घंटों में मंगलवार की सुबह तक, क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसमें शिवपुरी और गुना में 470 मिमी तक बारिश हुई।

वहीं, बुधवार तक कम दबाव का सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। हालांकि, 5 अगस्त तक इस क्षेत्र में भारी बारिश के साथ व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। अगले दो दिनों के लिए, पश्चिम मध्य प्रदेश को ‘ऑरेंज अलर्ट’ के तहत रखा गया है।

 925 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!