Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“बड़े संघर्षों के बाद हमने ये राज्य प्राप्त किया है और इसको आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है” : महाराज

हमें अपनी मातृभूमि से प्रेम होना चाहिए : महाराज

ग्रामीण विकास लेखक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जुलाई 2022, शनिवार, हरिद्वार। आज कोई भी व्यक्ति दुर्गम में जाकर काम नहीं करना चाहता। ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। मातृभूमि से हमारा प्रेम होना चाहिए, क्योंकि बड़े संघर्षों के बाद हमने ये राज्य प्राप्त किया है और इसको आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है।
उक्त बात विकास भवन, रोशनाबाद में शनिवार को ग्राम्य विकास लेखा संघ के वर्तमान अध्यक्ष के.सी. शर्मा “पांथरी” के विदाई समारोह एवं संघ के षष्ठम द्विवार्षिक अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि संगठन के अधिवेशन के दिन ही इसके संस्थापक और वर्तमान अध्यक्ष के.सी. शर्मा भी सेवा निवृत्त हो रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने ग्राम्य विकास में लेखा संवर्ग के कार्मिकों के हितों से जुड़े कई कार्य किए हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि ग्राम्य विकास लेखा संघ एक ऐसा संगठन है जिसने अपने 19 वर्षों के सफर में कभी भी कोई हड़ताल या आंदोलन की चेतावनी सरकार को नहीं दी।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ग्राम्य विकास लेखा संघ का गठन ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत लेखा कार्यों की महत्ता एवं कार्यरत कार्मिकों को बेहतर सेवा का लाभ प्रदान करने के लिए किया गया है। इन्हीं बातों को मद्देनजर रखते हुए संगठन को वर्ष 2005 में शासन द्वारा मान्यता प्रदान की गयी। वर्तमान में संगठन सहायक लेखाकारों तथा लेखाकारों के संशोधित ढांचे बनाये जाने के साथ कोषागार के समान वेतन प्राप्ति हेतु प्रयासरत है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कि ग्राम्य विकास लेखा संघ के षष्ठम द्विवार्षिक अधिवेशन में नव निर्वाचित होने वाली कार्यकारिणी को अग्रिम शुभकामनायें देते हुए कहा कि हम जहाँ भी कार्यरत रहें, मातृभूमि से प्रेम करें और इसकी सेवा में हमेशा तत्पर रहें क्योंकि बड़े संघर्षों के बाद हमने यह राज्य प्राप्त किए है। इसे आगे बढ़ाने का दायित्व भी हम सबका ही है।

इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष के.सी. शर्मा “पांथरी”, अरुण राय, अरुण पांडे, शक्ति प्रसाद भट्ट सहित लेखा संवर्ग के अधिकारी कर्मचारी व संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

 96 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!