Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० शिव कुमार बरनवाल ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली, जनपद में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पाॅट की जानकारी प्राप्त की

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल 2022, गुरूवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार के निर्देश के अनुपालन में आज जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० शिव कुमार बरनवाल ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से जनपद में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पाॅट की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि कुल 49 ब्लैक स्पाॅट में से 30 ब्लैक स्पाॅट का सुधारीकरण कर लिया गया है तथा 19 ब्लैक स्पाॅट पर सुधारीकरण का कार्य अभी शेष है। जिनमें लोनिवि के 4, एनएच के 15 सुधारीकरण हेतु शेष है। इसी प्रकार जनपद अन्तर्गत चिह्नित 147 दुर्घटना संभावित स्थल (ब्लैक स्पाॅट से इतर) में से 142 पर सुधार किया गया है जबकि 5 पर कार्य अवशेष है जिनमें से लोनिवि के 4 एवं एनएचएआई के 1 स्पाॅट पर कार्य होना शेष है। अपर जिलाधिकारी ने एनएचएआई से कोई प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि 2021 में 365 दुर्घटनायें हुई जिनमें 165 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 247 व्यक्ति घायल हुए। जिनमें सबसे अधिक दुर्घटनायें ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग तथा गलत दिशा में वाहन चलाने से हुई। इसी प्रकार परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा कुल 135934 चालान किए गए। इसी प्रकार सड़क सुरक्षा समिति द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परिवन एवं पुलिस विभाग द्वारा ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, भारी वाहन से यात्री ढोने, रेड लाइट जम्प करने 10350 प्रकरणों पर कार्यवाही की संस्तुति की गई। इसी प्रकार गलत दिशा में वाहन चलाने पर 890 प्रकरणों पर कार्यवाही की संस्तुति की गई।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन ब्लैक स्पाॅट पर सुधारीकरण का कार्य शेष है सभी एंजेन्सियाँ सयंक्त रूप से ऐसे स्थलों का निरीक्षण कर यथाशीघ्र कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने मजिस्ट्रीयल की जांच की प्रगति का ब्योरा अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग को ओवर लोडिंग एवं ओवर स्पीडिंग तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर सख्ताई से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सुनील शर्मा, अ० अभि० लोनिवि जे.के त्रिपाठी, डी एस नौटियाल, स्वास्थ्य विभाग से डाॅ० दिनेश चौहान सहित नगर निगम, पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 191 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!