Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 4 सालों में जम्मू कश्मीर में सीमा पार से आतंकी घुसपैठ में आई भारी गिरावट

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ मार्च २०२१, बुधवार। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। राज्यसभा में गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 3 सालों के दौरान, जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आतंकी घटनाओं और घुसपैठ की कोशिशों में उल्लेखनीय कमी आई है। हालांकि, पिछले 3 वर्षों के दौरान सीमा पार से गोलाबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पहले गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में लिखित जवाब में पिछले दो वर्षों के दौरान पड़ोसी देशों से घुसपैठ की संख्या की जानकारी दी। इस दौरान भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 61, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 1045, भारत-नेपाल बॉर्डर से घुसपैठ की 63 घटनाएं सामने आई हैं। वहीं भूटान, म्यांमार और चीन से घुसपैठ की कोई घटना सामने नहीं आई है। मंत्रालय ने बताया है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग लगाने का काम कठिन भू-भाग,नदी और दलदल भूमि,भूमि अधिग्रहण की समस्याओं, सार्वजनिक विरोध और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश द्वारा आपत्तियों आदि के कारण पूरा नहीं हो सका। सरकार नियमित रूप से फेंसिंग के काम की प्रगति की निगरानी कर रही है। बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर नदी की सीमा की रखवाली के लिए फ्लोटिंग बॉर्डर आउट पोस्ट और नावों के साथ कर्मियों को तैनात किया है।

  • संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। पिछले 3 सालों के दौरान, जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आतंकी घटनाओं और घुसपैठ की कोशिशों में उल्लेखनीय कमी आई है। हालांकि, पिछले 3 वर्षों के दौरान सीमा पार से गोलाबारी की घटनाएं बढ़ी हैं।
  • गृह मंत्रालय के अनुसार जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर 2020 तक डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कुल 35,44,938 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 32,31,353 आवेदकों को डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। 31 दिसंबर 2020 तक कुल 2,15,438 आवेदनों को खारिज कर दिया गया।
  • राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अब तक, सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नागरिकों के नेशनल रजिस्टर को तैयार करने का कोई निर्णय नहीं लिया है।
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का अनुपूरक बजट सेट संसद लाया गया।
  • भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के मामले में रिपोर्ट देने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त जसपाल सिंह संसद पहुंचे।
  • शिवसेना सांसद विनायक राउत ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की मौत की जांच की मांग।
  • केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक संसद पहुंचे। 11 जनवरी को कर्नाटक के येल्लापुर से गोकर्ण जाते समय वह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे।
  • बुधवार को भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा और पूर्व सांसद दिलीप गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। राम स्वरूप शर्मा आज दिल्ली में अपने आवास पर फंदे से लटके पाए गए। वहीं दिलीप गांधी का अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे।
  • राजद सांसद एडी सिंह ने राज्यसभा में बिहार के बरौनी में एनटीपीसी प्लांट के लिए उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण पर शून्यकाल नोटिस दिया है।
  • महाराष्ट्र के सभी प्रभावित जिलों में कोरोना वैक्सीन देने की मांग को लेकर भाजपा सांसद भागवत कराड ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

 386 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!