Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

महाराष्‍ट्र में एक ही दिन में आए ओमिक्रॉन के 8 नए मामले

देशभर में नए वैरिएंट ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 61

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2021, बुधवार, मुम्बई। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को देशभर में ओमिक्रोन के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। कल यानी मंगलवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 8 और दिल्ली में चार नए मामले सामने आए हैं। चिंता की बात यह है कि महाराष्ट्र में मिले आठ में से एक भी मरीज ने हाल फिलहाल किसी दूसरे देश की यात्रा नहीं की है।

बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना संक्रमण के 6,984 नए मामले आए सामने

उधर, देशभर में कोरोना संक्रमण के 6,984 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में 8,168 मरीज ठीक भी हुए हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण से इस दौरान 247 लोगों की जान भी गई है। देश में अभी एक्टिव मामलों की संख्या 87,562 है। अब तक तीन करोड़ 41 लाख 46 हजार 931 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि कुल 4 लाख 76 हजार 135 लोगों की मौत भी हुई है।

हाराष्ट्र में तीन महिलाएं भी ओमिक्रोन से संक्रमित

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सात मामले मुंबई और एक मामला पालघर में मिला है। संक्रमितों में तीन महिलाएं और पांच पुरुष हैं। इनमें से सात लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तीन मरीजों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है, जबकि पांच में हल्के लक्षण हैं। दो मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पांच होम क्वारंटाइन में हैं।

महाराष्ट्र28
राजस्थान17
दिल्ली6
गुजरात4
कर्नाटक3
आंध्र प्रदेश1
केरल1
चंडीगढ़1

 127 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!