जनपद उत्तरकाशी में 14 फरवरी को प्रस्तावित मतदान कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए 72 पोलिंग पार्टियाँ रवाना हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2022, शनिवार, उत्तरकाशी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत जनपद में 14 फरवरी को प्रस्तावित मतदान कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को 72 पोलिंग पार्टियाँ रवाना हुई। पोलिंग पार्टियां रवानगी स्थल उत्तरकाशी स्थित राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज प्रांगण से ईसीआई द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय यादव व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थलों को रवाना हुई। 72 पोलिंग पार्टियों में से पुरोला विधान सभा क्षेत्र के लिए 53 पोलिंग पार्टियां, यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 16 पोलिंग पार्टियां एवं गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ,अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह व चतर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
288 total views, 1 views today