Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

प्रदेश में खोली जायेंगी जिला सहकारी बैंकों की 40 नई शाखायें, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदान की चार करोड़ रुपये की स्वीकृति

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश में जिला सहकारी बैंकों की 40 नई शाखाएं खोली जाएंगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसके लिए अनुपूरक मांग के माध्यम से चार करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा पेयजल, सड़क समेत विभिन्न योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने चकराता विधानसभा क्षेत्र में लोनिवि के अधीन 6.31 करोड़ की लागत वाले बैराटखाई-जनदेऊ-गागरों मार्ग के डामरीकरण और बिजऊ- कुईथा-खतार मार्ग के सुधारीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही पुरोला विधानसभा क्षेत्र में बीगराड़ी- कांडा मार्ग निर्माण को 1.19 करोड़ और रुदप्रयाग विधानसभा में कटमुण पुल से उछना-ढहचल मार्ग निर्माण को 3.41 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत नलकूपों में वोल्टेज स्टेबलाईजर, स्काडा बेस्ड कंट्रोल पैनल व पंपिंग प्लांट अधिष्ठान में होने वाले कार्यों को मंजूरी दी है। जल जीवन मिशन में निर्धारित व्यय 58.78 करोड़ के सापेक्ष 7.34 करोड़ अवमुक्त करने को मंजूरी दी गई है। पेयजल विभाग के तहत डोईवाला नगर पालिका के लिए 94.71 लाख रुपये और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में ट्यूबवेल स्थापना समेत अन्य कार्यों को 3.89 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

सिंचाई विभाग के तहत चालू वित्तीय वर्ष में तुमड़िया में पिखा बैराज व तुमड़िया बांध के जीर्णोद्धार के लिए 3.91 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।मुख्यमंत्री ने 17 बेसिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 4.93 करोड़, उच्च शिक्षा विभाग में वेतन भत्तों व निर्माण कार्यों के लिए 27.41 करोड़, तकनीकी शिक्षा विभाग में वेतन भत्तों को 5.94 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। पिथौरागढ़ में पर्यटन गंतव्य केंद्र के लिए 1.77 करोड़, अनुसूचित जाति-जनजाति व अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण से संबंधित वृहद निर्माण कार्यों को 2.35 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ की देयता को 21.43 करोड़, पंतनगर विवि के कार्मिकों के मानदेय, छात्रवृत्ति आदि को 4.50 करोड़, देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में क्रॉस कंट्री ट्रैक व रोड निर्माण को 72.14 लाख, वालीबाल मैदान में विद्युत व ग्रासिंग को 92.24 लाख, बैडमिंटन हाल के अनुरक्षण को 3.02 करोड़, स्पोट्र्स कॉलेज में मुख्य गेट से चहारदीवारी को 4.77 करोड़, देहरादून के परेड मैदान में बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन की फर्नीशिंग को 2.95 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। ब्यासी जल विद्युत परियोजना के लिए अंशपूंजी के रूप में 17.50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

कुंभ मेला-2021 के तहत हरिद्वार में रानीपुर झील पर स्टील गार्डर सेतु निर्माण को 9.18 करोड और तीर्थ यात्रियों के आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था के लिए 7.51 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। नगर पालिका परिषद बाजपुर को विभिन्न कार्यों के लिए 1.15 करोड़, पीएमजीएसवाई में मधकोट-फाफा मार्ग के लिए 1.31करोड़, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर को विशेष योजनांतर्गत परिसंपत्तियों के सृजन को तीन करोड़ के सापेक्ष 1.14 करोड़ अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

 85 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!