Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हरिद्वार निवासी 37 वर्षीय गर्भवती सबा ने तोड़ा दम, गर्भ में पल रहे दो शिशुओं को भी नहीं बचा पाए

आकाश ज्ञान वाटिका,  5 मई 2021, बुधवार, देहरादून। कोरोना के गंभीर मरीजों को इलाज में कारगर प्लाज्मा थेरेपी अभी भी एक चुनौती बनी हुई है। इसकी वजह पर्याप्त मात्र में प्लाज्मा नहीं मिलना है। हरिद्वार निवासी 37 वर्षीय गर्भवती सबा ने मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सबा हसन को प्लाज्मा की सख्त जरूरत थी, पर केवल एक ही यूनिट प्लाज्मा मिल सका। सबा चार दिन तक आइसीयू में जिंदगी की जंग लड़ती रही। वह 23 सप्ताह की गर्भवती थी और हरिद्वार निवासी 37 वर्षीय गर्भवती सबा। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने सबा को अस्पताल में बेड दिलाने में मदद की थी।

सबा ने ट्विटर के जरिये उनसे मदद मांगी थी। आइसीयू प्रभारी डॉ0 अतुल कुमार एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 स्तुति की देखरेख में उन्हें बाईपैप एवं वेंटीलेटर पर रखा गया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। चिकित्सक उनके गर्भ में पल रहे दोनों शिशुओं को भी नहीं बचा पाए। उनके निधन पर अस्पताल के कर्मचारियों की भी आंखें भर आईं। वहीं स्वजनों का मोर्चरी पर रो-रोकर बुरा हाल था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 आशुतोष सयाना का कहना है कि मरीज को बचाने की तमाम कोशिश की गई, लेकिन संक्रमण बहुत ज्यादा और ऑक्सीजन का स्तर कम होने की वजह से वह नहीं बच पाई।

चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए प्लाज्मा थेरेपी की सलाह दी थी, पर इंटरनेट मीडिया पर तमाम अभियान चलाने के बाद भी एक यूनिट प्लाज्मा ही मिल सका। प्राचार्य ने कहा कि बहुत लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और वह प्लाज्मा देने में सक्षम हैं, लेकिन देखा जा रहा है कि वे आगे नहीं आ रहे हैं। उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने को आगे आना होगा। यह समय बहुत गंभीर है।

 107 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!