उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद गंगोत्री-यमुनोत्री सहित बदरीनाथ की 35 सड़कें बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2021, गुरूवार, उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में मंगलवार की रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बुधवार रात को भी जनपद के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। जिसके कारण भूस्खलन हुआ है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण बैरियर और हेल्गु गाड़ के पास बंद है।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कल्याणी, पालीगाड़ और ओजरी के पास तीन स्थानों पर भारी भूस्खलन आने के कारण बंद हुआ। इसके साथ ही जनपद के 33 संपर्क मार्ग भी बंद हैं। जिनसे 50 से अधिक गांवों का संपर्क कटा हुआ है। नौगांव के कलोगी में भूस्खलन होने से गौशाला में बंधी तीन गाय की दबकर मौत हो गई है।
गत बुधवार को मातली गांव में भूस्खलन की जद में एक छानी आयी थी। जिसमें तीन खच्चर मलबे में दबे। एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी तथा दो की हालत गंभीर है। परिवार को निकटवती पंचायती घर में शिफ्ट किया गया है। बुधवार की देर रात को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित आसपास के क्षेत्रों में संचार सेवा सुचारू हो पायी। जबकि यमुना घाटी में देर रात को बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
129 total views, 1 views today