Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

2500 महिलाओं ने की सामूहिक बुआई, कुर्सियों पर बैठी महिलाएं और अधिकारी जमीन पर

रुद्रप्रयाग : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रुद्रप्रयाग जिले के लिए यादगार रहा। इस मौके पर ग्राम पंचायत जैली में जिले के 53 गांवों की ढाई हजार महिलाओं ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रकार के बीजों की बुआई कर महिला दिवस मनाया। इस अनूठी पहल की शुरुआत की जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने। इस दौरान जहां सभी अधिकारी जमीन पर बैठे, वहीं मातृशक्ति को कुर्सियों पर बैठाकर सम्मान दिया गया।

जखोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैली में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने महिलाओं के साथ मिलकर टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रासबीन व भिंडी के बीज बोए। जिलाधिकारी ने बताया कि उद्यानिकी व कृषि को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है।

इससे पूर्व, बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी राणा ने मातृशक्ति को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी के सम्मान में ही समाज की उन्नति निहित है। हम एक आदर्श समाज का निर्माण तभी कर सकते हैं, जब भेदभाव, उत्पीड़न, हिंसा, दहेज, कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों के खिलाफ खड़े होने की सामथ्र्य रखते हों। लेकिन, इसके लिए जरूरी है बेहतर शिक्षा। तभी हम समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगे। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को अभी और अधिक जागरूक होने की जरूरत है, तभी वह अपने अधिकारों की लड़ाई खुलकर लड़ सकेंगी।

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिले के समस्त काश्तकारों को पारंपरिक खेती की जगह नगदी फसलों के कृषिकरण की सलाह दी। बताया कि अधिक से अधिक काश्तकारों को सब्जी उत्पादन से जोडऩे के लिए आजीविका व उद्यान विभाग की ओर से बीजों के पांच हजार मिनी किट तैयार किए गए हैं।

इस मौके पर आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मीना देवी, मुख्य कृषि अधिकारी आरपीएस रावत, जिला उद्यान अधिकारी जीएल माखनवाल समेत बड़ी संख्या में महिला काश्तकार व ग्रामीण उपस्थित थे।

 69 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!