Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

डीआरडीओ द्वारा विकसित कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली 2-DG दवा अब बाजारों होगी उपलब्ध

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा 2-डीजी की दूसरी खेप गुरुवार को जारी कर दी जाएगी। यह दवा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित की है और इसका दूसरा बैच आज डॉ. रेड्डीज लैब द्वारा जारी किया जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, डीआरडीओ द्वारा विकसित 2डीजी दवा के 10,000 पाउच का दूसरा बैच आज निर्माता डॉ रेड्डीज लैब द्वारा जारी किया जाएगा। डीआरडीओ के अधिकारियों के अनुसार, ‘दवा अब व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होगी।’

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार का कहना है कि डीआरडीओ की तरफ से विकसित दवा 2-डीजी कोरोना के मरीजों के इलाज में काफी उपयोगी होगी। इस महीने की शुरूआत में रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) ने मध्यम से गंभीर कोरोना वायरस रोगियों में एक सहायक चिकित्सा के रूप में आपातकालीन उपयोग के लिए इस दवा को मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि देश इस समय कोरोना महामारी की दूसरी और भयावह लहर से गुजर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि जारी दूसरी कोरोना लहर में, बड़ी संख्या में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ी। संक्रमित कोशिकाओं में इसके संचालन के तंत्र के कारण दवा के कीमती जीवन को बचाने की उम्मीद है। मंत्रालय का कहना है कि यह कोरोना के रोगियों के इलाज में सुधार लाएगा, जिससे अस्पताल नहीं भी जाना हो सकता है।

हैदराबाद में डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (DRL) के सहयोग से DRDO की एक प्रमुख प्रयोगशाला, इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंसेज (INMAS) द्वारा दवा के एंटी-कोविड चिकित्सीय अनुप्रयोग को विकसित किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि दवा एक पाउच में पाउडर के रूप में आती है और इसे पानी में घोलकर लिया जाता है।

 104 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!