Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

होली में जलेंगे रंग वाले पटाखे, उड़ेगा गुलाल

देहरादून : अब होली के त्योहार में भी पटाखे जलाए जाएंगे और रोशनी नहीं, बल्कि रंगों की आतिशबाजी होगी। चौंकिए मत, इस बार बाजार में नए ट्रेंड्स के कलर आइटम्स आए हैं। जिन्हें पटाखों का रूप दिया गया है। इन्हें आग से जलाने पर रंगों के फव्वारें फूटते हैं। एक विशेषता यह भी है कि इनसे आवाज नहीं आती और आसमान में बिखरते रंगों का नजारा देखने लायक होता है।

होली में अभी हफ्ते भर बाकी है। लेकिन, जैसे-जैसे होली के दिन नजदीक आ रहे हैं, हर किसी पर होली का खुमार चढऩे लगा है। यह खुमारी बाजार पर भी नजर आ रही है। बाजार रंगों से सराबोर हैं। खास बात ये है कि इस बार बाजार में नए ट्रेंड्स में कलर आइटम्स आए हैं। इनमें भी कई फैंसी कलर आइम्स हैं। हर आइटम की अलग खासियत है। इनमें कलर शॉट्स, स्मॉग पाइप, स्मॉग फाउंटेन, मैजिकल आइस खासा चर्चा में हैं। हनुमान चौक स्थित रंग बेचने वाले व्यवसायी तरुण गोयल का कहना है कि इस तरह के कलर आइटम्स बाजार में पहली बार आए हैं। लोगों के बीच इन्हें खासा पसंद किया जा रहा है। खासकर बच्चे और युवा इनमें खूब रुचि ले रहे हैं।

ये हैं खूबियां

-कलर शॉट्स: इसमें आग लगाने पर ये आसमान में जाता है और विभिन्न सुंदर आकृतियों में गुलाल बिखेरता है। ये पटाखों के समान ही ऊंचाई तक जाता है।

-स्मॉग फाउंटेन : इसमें आग लगाने पर ये धीमी आवाज में लगातार आवाज करता है। साथ ही इससे कई रंग भी निकलते रहते हैं।

-स्मॉग पाइप: इससे सांप के आकार में कलर निकलते हैं। ये मुख्य रूप से  छोटे बच्चों के लिए बनाए गए हैं।

एक मिनट में जम जाएगी बर्फ

इस बार बाजार में पहली बार मैजिकल आइस आइटम आया है। इसमें दानेनुमा पाउडर होता है। पानी में इसे डालते ही एक से दो मिनट में पानी बर्फ बन जाती है। ये पदार्थ पानी को सोख लेता है।

ये हैं दाम

आइटम————–कीमत

स्मॉग पाइप———20

स्मॉग फाउंटेन——50-150

कलर शॉट्स———600 (तीन पीस)

मैजिकल आइस—-40

 269 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!