Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

समाजसेवी अन्ना हजारे की सेहत बिगड़ी, कार्यक्रम में फेरबदल

ऋषिकेश : प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे के स्वागत को लेकर ग्राम प्रधान एवं किसान गढ़ी मयचक के यहां की गईं सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। यही नहीं, उनके लिए तैयार किए गए पहाड़ी व्यंजन भी बेकार हो गए। कारण, अन्ना की तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें मुनिकीरेती स्थित वसुंधरा पैलेस ले जाना पड़ा। यहां उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

अन्ना मंगलवार को रायवाला के सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देर रात गौहरीमाफी पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। यहां से लौटते हुए अन्ना को ग्रामसभा गढ़ी मयचक के प्रधान जयेंद्रपाल रावत के घर रात्रि भोजन करना था। वहां उनके लिए पहाड़ी व्यंजन तैयार किए थे। साथ ही पूरे इलाके की सफाई कर तोरण द्वार बनाए गए थे।

अन्ना के गांव में पहुंचने की सूचना पर क्षेत्र के बुजुर्ग पूर्व सैनिक व उनके परिजन भी वहां पहुंचे हुए थे। रात दस बजे तक सभी अन्ना के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन, इस बीच टीम अन्ना के राज्य संयोजक भोपाल सिंह चौधरी से पता चला कि अन्ना का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाने के कारण वह गढ़ी मयचक में निर्धारित भोजन कार्यक्रम नहीं पहुंच पाएंगे।

उन्होंने बताया कि अन्ना सीधे वसुंधरा पैलेस चले गए हैं, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। सुबह उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। अब वह प्रधान के घर भोजन में शामिल होने के बाद श्रीनगर को रवाना होगें।

किसानों को समर्पित होगा आंदोलन

प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि 23 मार्च से उनका आंदोलन किसानों के लिए समर्पित होगा। किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम देना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संसद में लंबित पड़े किसान बिल को केंद्र सरकार लागू करें।

बुधवार को समाजसेवी अन्ना हजारे ने गढ़ी मयचक में किसान सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा है और यह सेवा जीवन के आखरी सांस तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकपाल और लोकायुक्त के नाम पर देश की सरकारों ने जनता के साथ छल किया है।

मगर संसद और विधानसभा से बड़ी जनता की अदालत जिस दिन जन जाग जाएगा उस दिन पूरे देश में बड़ा बदलाव आएगा। इस अवसर पर टीम अन्ना के प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह चौधरी, समाज सेवी बचन पोखरियाल, जयेंद्र पाल रावत, महावीर उपाध्याय, रवि शास्त्री, जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, संजय पोखरियाल, कुसुम जोशी आदि उपस्थित थे।

 51 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!