Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

शीतकाल में रुठे रहे बदरा, आंकड़े दे रहे इसकी गवाही

देहरादून : शीतकाल में बदरा रूठे-रूठे रहे। इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं। अक्टूबर से दिसंबर के बीच बारिश सामान्य से करीब 75 फीसद कम हुई है। वहीं, जनवरी में भी उत्तराखंड में सामान्य से 67 फीसद कम बारिश दर्ज की गई। मौसम की इस बेरुखी से कृषि एवं बागवानी के सामने संकट खड़ा हो गया है, जिससे काश्तकारों की चिंता बढ़ना लाजिमी है।

विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों की बारिश रबी की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। हालांकि, अभी उम्मीद है कि फरवरी में इंद्रदेव मेहरबान होंगे और फसलों को संजीवनी मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में जनवरी में 52.2 मिमी सामान्य बारिश होती है। इस लिहाज से देखें तो इस साल इस अवधि में बारिश केवल 17.5 फीसद ही हुई। यानी सामान्य से 67 फीसद कम। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में कमी आना इसका मुख्य कारण रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शीतकाल के पहले महीने में बारिश सामान्य से 67 फीसद कम हुई। जबकि, इससे पहले के 90 दिनों में भी बारिश करीब 75 फीसद कम रही।

प्राकृति स्रोतों में घटा पानी

राज्य के पर्वतीय जिलों चमोली, रुद्रपयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी जनवरी में ही कम होने लगा है। गरमी आते-आते इसके और कम होने के आसार हैं।

एक से 31 जनवरी तक की स्थिति

जिला———–वास्तविक—–सामान्य——कमी (फीसद में)

अल्मोड़ा———-16.7———-46.2———-(-64)

बागेश्वर———-14.7———-46.2———-(-68)

चमोली————29.3———-57.5———-(-49)

चंपावत———–16.5———-43.5———-(-62)

देहरादून———-22.9———-51.7———-(-56)

पौड़ी—————-9.8———-43.5———-(-77)

टिहरी————15.8———–54.6———-(-71)

हरिद्वार———–4.6———-33.0———-(-86)

नैनीताल———15.2———–46.0———(-67)

पिथौरागढ़——-17.3————50.3——–(-66)

रुद्रप्रयाग——— 22.7———–75.6———(-70)

ऊधमसिंहनगर—10.1———-30.0———-(-66)

उत्तरकाशी——-18.1———–70.9———(-74)

 

 80 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!