Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

वर्ष 2013 की आपदा के बाद वन विभाग में करोड़ों का घोटाला

देहरादून : प्रदेश में जून 2013 में आई आपदा के बाद वन विभाग को सौंपे गए करोड़ों रुपये के पुनर्निर्माण कार्यों में भारी गड़बड़ी की बात सामने आई है। महालेखाकार कार्यालय (लेखा परीक्षा) ने प्रदर्शन आधारित ऑडिट रिपोर्ट में ये गड़बड़झाला पकड़ा। इसमें बताया गया है कि कई कार्यों में नियमों की अनदेखी की गई, जबकि कई मामलों में केंद्र से विशेष आयोजनागत सहायता के तहत करोड़ों की राशि मिलने के बावजूद इसे खर्च नहीं किया गया।

यही नहीं, कुछ योजनाओं पर तो मनमाने ढंग से कार्य कराए गए। महालेखाकार की ओर से पुनर्निर्माण कार्यों की निष्पादन लेखा परीक्षा में सामने आए बिंदु शासन को भेजे गए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी के मुताबिक इस सिलसिले में वन विभाग से जवाब मांगा गया है।

7.26 करोड़ के नहीं हुए काम

वन एवं जैव विविधता के तहत पुनर्निर्माण कार्यों के 13 प्रोजेक्ट के लिए राज्य की ओर से 37.97 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया। इसमें केंद्र ने 34.97 करोड़ की स्वीकृति दी। प्रदेश के सात वन प्रभागों में 11 प्रोजेक्ट में से सात के लिए 11.31 करोड़ रुपये जारी किए। ऑडिट रिपोर्ट में बताया गया है कि इस राशि में भी 7.26 करोड़ के कार्य किए ही नहीं गए।

5.19 करोड़ में से 46 लाख के कार्य

देहरादून के टौंस प्रभाग में 138 पुनर्निर्माण कार्यों को 5.19 करोड़ स्वीकृत हुए थे। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक इसमें से 46 लाख के सिर्फ 14 कार्य किए गए। 62 कार्य शुरू नहीं हो पाए, जबकि 62 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

पांच कार्य दो-दो बार

उरत्तकाशी डिवीजन में एसडीआरएफ फंड के तहत 12 आकस्मिक कार्यों के लिए 2013-14 में 72 लाख मंजूर हुए और ये छह माह में होने थे। ऑडिट में बात सामने आई कि पांच कार्यों में दोहराव है, जो 37 लाख के थे। यही नहीं, इसमें सांसद निधि से भी 35 लाख के कार्य हुए।

दो किमी ट्रैक पर खर्च किए 47 लाख

गंगोत्री नेशनल पार्क में 18 किमी लंबे गंगोत्री-गोमुख ट्रैक के लिए 90 लाख मंजूर हुए, मगर 47 लाख की राशि से केवल दो किमी ट्रैक ही सुधारा गया। प्रोजेक्ट में इस हिस्से की लागत 15 लाख थी। नतीजतन, 16 किमी के कार्यों में कटौती कर दी गई। वहीं, हनुमानचट्टी- घांघरिया ट्रैक पर 1.99 करोड़ में से 32 लाख ही खर्च हो पाए।

 

 159 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!