Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

रात में लगी भीषण आग से कई दुकानदारों के गोदाम जले

ऋषिकेश : मुखर्जी मार्ग बाजार में देर रात भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन व्यापारियों का लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया। दमकल दस्ते ने किसी तरह आग पर काबू पाकर बाजार में आग फैलने से बचाई।

मंगलवार रात्रि करीब 10:30 बजे मुखर्जी मार्ग पर पंजाब सिंध क्षेत्र धर्मशाला के आगे एक भवन में भीषण आग लग गई। इस भवन की निचले तल पर चार व्यापारियों की दुकानें हैं। ऊपरी तल पर कुछ परिवार व व्यापारियों के गोदाम हैं।

आग इतनी जबरदस्त थी कि किसी को संभलने का भी मौका नहीं मिला। दूसरे ताल पर गोदाम वाले हिस्से में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते इतना भयंकर रूप ले लिया कि आग पर काबू पाना भी मुश्किल हो गया। सूचना पाकर दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा।

दमकल की दो गाड़ियां से पानी का छिड़काव किया गया, मगर तब भी आग नहीं बुझ पाई। आसपास के सभी हाइड्रेंट बंद होने के कारण दमकल के वाहनों को पानी भरने के लिए वापस दमकल कार्यालय जाना पड़ा। कुछ देर बाद समीप ही गोपाल मंदिर का हाइडेंट खोला गया, जिससे पाइप जोड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

इस बीच दमकल के दो और वाहन पानी लेकर पहुंचे मगर आग तब तक इतना भीषण रूप धारण कर चुकी थी कि भवन के ऊपरी हिस्से में भीषण आग की लपटें बाहर आने लगी। आग की भीषणता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क पर मौजूद लोग भी आग की लपटों की जलन को महसूस कर रहे थे।

ऐसे में दमकल दस्ते को भी बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। ऋषिकेश का प्रमुख बाजार होने के कारण मुखर्जी मार्ग पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर आसपास के दुकानदार भी अपनी दुकानों का हाल जानने बाजार पहुंचे। गनीमत रही कि आग को बढ़ने से पहले ही दमकल दस्ते में आग पर काबू पा लिया।

करीब साढ़े दस बजे भड़की आग पर रात्रि करीब पौने 12 बजे पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। जिस बिल्डिंग में यह आग लगी उसके दूसरे हिस्से में कई परिवार निवास करते हैं। आग को भड़कता देख सभी लोगों ने अपने आवास खाली कर दिए और सड़क पर चले आए। देर रात तक बाजार में आग लोग भयभीत थे।

एसडीएम व सीईओ को घेरा

देर रात मुखर्जी मार्ग पर लगी भीषण आग की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी हरिगिरी भी मौके पर पहुंचे। भीड़ ने दोनों अधिकारियों को घेर दिया। भीड़ का गुस्सा इस बात को लेकर था कि अग्नि शमन के लिए दमकल के वाहनों को वापस क्यों जाना पड़ रहा है शहर भर के हाइडेंट प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के कारण काम नहीं कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ऋषिकेश नगर क्षेत्र में करीब दो दर्जन से भी अधिक हाइड्रेंट बने हुए हैं, मगर अतिक्रमण के चलते अधिकांश हाइड्रेंट अभी भी बंद पड़े हैं या उनका कुछ पता ही नहीं है। इस संबंध में गर्मियों के काल में दमकल विभाग व जल संस्थान कई बार व्यापारियों को नोटिस भी भेज चुका है मगर यह कार्यवाही सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह पाती है। कभी हाइड्रेंट को खोलने की भरसक कोशिश नहीं की गई।

भीड़ से भी हुई दिक्कत 

मुखर्जी मार्ग पर देर रात बिल्डिंग में लगी आपको बुझाने में दमकल दस्ते को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल आग लगने के बाद यहां इस कदर भीड़ उमड़ आई थी की दमकल के वाहनों को भी आने जाने के लिए जगह नहीं मिल पाई। दमकल कर्मियों को अग्निशमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

भीड़ में भी मदद और बचाव के लिए कम लोग थे, जबकि मोबाइल पर फोटो खींचने और वीडियो बनाने वालों की संख्या बहुत अधिक थी। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को तितर-बितर कर अग्निशमन का काम शुरू करवाया। आसपास के दुकानदार आग को लेकर इतने खौफ में आ गए कि उन्हें निजी टैंकर भी मौके पर बुलाने पड़े। दुकानदारों ने निजी टैंकरों की मदद से अपनी दुकानों के आसपास पानी का छिड़काव कराया, ताकि आप उनके प्रतिष्ठानों की तरफ न बढ़े।

एक कर्मचारी घायल 

मुखर्जी मार्ग पर देर रात अग्निशमन के कार्य में जुटा एक कर्मचारी सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया, जिसे देर रात राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कर्मचारी दमकल दस्ते से संबंधित है या दुकानदारों का निजी कर्मचारी है। कर्मचारी बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल दस्ते के साथ सीढ़ियों पर चढ़ा था, जहां से वह फिसल कर सड़क पर आ गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

युवक छत से गिरा 

मुख़र्जी मार्ग बाजार में स्थित एक भवन में लगी आग बुझा रहे फायर कर्मियों का सहयोग कर रहा एक युवक  छत से गिरकर घायल हो गया। बाजार में स्थित भवन के ऊपर लगी आग को जब फायर ब्रिगेड की कर्मचारी बुझा रहे थे तो स्थानीय नागरिकों इस कार्य में सहयोग कर रहे थे। इस बीच छत पर खड़ा अमृत परिहार (33) पुत्र जेठू जुगटा मूलनिवासी  प्रगति नगर देवचुली नगर पालिका लुम्बनी अंचल नेपाल नीचे गिर कर घायल हो गया। युवक लक्ष्मण झूला रोड स्थित एक होटल में काम करता है। घायल को तत्काल 108 सेवा से राजकीय चिकित्सालय लाया गया ।जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

 

 79 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!