Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

“पंचायत चुनाव में सेवा देने वाले सभी कार्मिकों की होगी कोरोना जांच” : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2021, गुरुवार, लखनऊ। देश के साथ उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर पांच पसार चुकी कोरोना वायरस की खतरनाक दूसरी लहर के बीच पंचायत चुनाव तो निपट गए, लेकिन अब सरकार इसे लेकर चिंतित है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर गांव में कोरोना वायरस संक्रमण जांच का विशेष अभियान शुरू कराने के साथ ही पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले सभी कार्मिकों की कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश भर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा पंचायत चुनाव में सेवा देने वाले सभी कार्मिकों की टेस्टिंग आवश्यक रूप से की जाए। सभी पुलिस लाइन्स, पीएसी वाहिनी और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल आदि में कोविड केयर सेंटर स्थापित करते हुए कोविड जांच व उपचार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारी निरंतर सजग व सतर्क रहकर अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करें।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के इस कालखंड में जरा सी लापरवाही बड़े खतरे का कारण बन सकती है। इसके अलावा कोविड-19 संबंधी किसी भी काम को लेकर शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों से बातचीत कर समन्वय बनाते हुए काम करें।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने निर्देशित किया कि कोविड व नॉन कोविड मरीजों के लिए टेलीकंसल्टेंसी की व्यवस्थाएं रहें। नॉन कोविड मरीजों के इलाज के लिए हर जिले में एक डेडिकेटेड अस्पताल चलाया जाए, जहां गंभीर रोगों के इलाज की उच्चस्तरीय सुविधा उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि नॉन कोविड मरीजों को टेलीकंसल्टेंसी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श देने के लिए डाक्टरों का पैनल गठित किया जाए। साथ ही महिलाओं और बच्चों के इलाज के लिए हर जिले में जिला महिला चिकित्सालय व्यवस्थित ढंग से चलें।

मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, वाराणसी, रायबरेली, मीरजापुर, आगरा, गाजीपुर, मेरठ, बरेली, फीरोजाबाद, गोरखपुर, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद और झांसी के जिलाधिकारियों से बात की। उनके जिलों में कोविड-19 की स्थिति, प्रबंधन, बचाव व इलाज के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 105 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!