शैक्षिक गतिविधियाँसामाजिक गतिविधियाँ
पूनम बनी सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)
पूनम बनी सहायक अभियोजन अधिकारी
दिल में जुनून हो कुछ कर दिखाने का तो मंजिलें खुद ही करीब आने लगती हैं। इस तथ्य को सच कर दिखाया नेहरू कालोनी, देहरादून निवासी अशोक टोडी की बेटी पूनम टोडी ने। पूनम ने उत्तर-प्रदेश में अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की परीक्षा में सफलता हाँसिल की है। बी-ब्लाॅक, नेहरू कालोनी, देहरादून निवासी पूनम टोडी के पिता पेशे से ओटो चालक हैं तथा माँ गृहणी है। पूनम के दो भाई व एक बड़ी बहिन है। पूनम ने डी.ए.वी. पी.जी. कालेज से लाॅ करने के उपरान्त एल.एल.एम. में एडमिसन लिया है। पूनम टोडी अपनी लगन व कठिन परिश्रम से उत्तराखण्ड पीसीएस (जे) की परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहती है। एक सामान्य पीरवार में जन्मी पूनम ने यह सिद्ध कर दिया की परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। सफलता के लिए लगन व मेहनत जरूरी है, धन-दौलत नहीं। पूनम का परिवार बहुत मेहनती है। इसी का परिणाम है कि पूनम आज सफलता की पहली सीढ़ी पार कर चुकी है और अपनी मेहनत से आगे भी अपने सपनों को साकार करेंगी। पूनम ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व परिवार को दिया। आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति के सभी पदाधिकारियों की ओर से पूनम व उसके परिवारिक जनों को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभ-कामनायें।
निर्मला जोशी, अध्यक्षा
घनश्याम जोशी, सचिव
आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति
128 total views, 1 views today