Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

नैनीताल में हर्षोल्लास से मनाया गया 69वां गणतंत्र दिवस

नैनीताल : जिला मुख्यालय में 69वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। हाईकोर्ट में जस्टिस लोकपाल सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर जस्टिस मनोज तिवारी, रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त, बार एसोशिएसन अध्यक्ष नदीम मून आदि मौजूद थे। कलेक्ट्रेट में जिला प्रभारी मंत्री हरक सिंह, कमिश्नरी में अपर आयुक्त संजय खेतवाल, कुमाऊं विवि में कुलपति डॉ डीके नौडियाल द्वारा ध्वजारोहण किया।

पुलिस की ओर से आयोजित भव्य परेड की सलामी प्रभारी मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने ली। पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, महिला पीएसी, फायर ब्रिगेड, ट्रेफिक पुलिस की टुकड़ी द्वारा आकर्षक परेड कर देश की आन बान शान के लिए मर मिटने का संदेश दिया।

फायर ब्रिगेड द्वारा पानी की बौछार से तिरंगा बनाया गया। स्वान द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। इससे पहले एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने अतिथियों पालिकाध्यक्ष श्यामनारायण, आईजी पूरन सिंह रावत, डीएम दीपेंद्र चौधरी, विधायक संजीव आर्य का स्वागत किया। इस मौके पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव व हरीश सती, अपर राज्य रेडियो अधिकारी जीएस पांडेय, मुख्य वन संरक्षक कपिल जोशी, भाजपा नेता भुवन हरबोला, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व विधायक डॉ एनएस जंतवाल, सरिता आर्य, मुन्नी तिवारी, खष्टी बिष्ट, मारुति साह आदि मौजूद थे।

नैनीताल चिड़ियाघर में शुरू होगी नाइट सफारी  

वन मंत्री डॉ हरक सिंह ने गणतंत्र दिवस पर नैनीताल चिड़ियाघर में रात दस बजे तक नाइट सफारी शुरू करने का ऐलान किया। कंडी रोड को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुये दोहराया कि यह सड़क कुमाऊं गढ़वाल को जोड़ने व वन्य जीवों को बचाने के लिए जरूरी है। बोले लालढाग से शुरुआत हो चुकी है। कोटद्वार से कालागढ़, कालागढ़ से रामनगर तक अलग अलग चरणों मे सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए जीओ जारी हो चुका है।

जल्द सरकार सुप्रीम कोर्ट व वन्य जीव बोर्ड भारत सरकार में प्रस्ताव रखेगी। यह देश की पहली ग्रीन रोड होगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी सीजन में आग बुझाने के लिए श्रमिकों की संख्या छह हजार से बढ़ाई जाएगी। अगले छह माह में वन विभाग में 1200 पदों पर भर्ती होगी।

इसके लिए प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। हरक ने मसूरी में पशुपालन विभाग की ओर से बकरी स्वयंवर को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के सुर में सुर मिलाते हुए नसीहत दी कि परंपरा व रीति रिवाज, स्वभिमान के साथ ही वन्य जीव जंतुओं के संरक्षण के नियमों के अनुसार चीजें होनी चाहिए।

 

 89 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!