जनपद देहरादून में आज 146 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 29 नवम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 146 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 21188 हो गयी है, जिनमें कुल 18886 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1395 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 2680 सैम्पल भेजे गये। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 122 व्यक्तियों के चालान किए गए। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 171 आईसीयू बैड रिक्त हैं।
आज जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले 882 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जिनमें सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई तथा कुल्हाल चैक पोस्ट पर 85 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जिनमें सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।
80 total views, 1 views today