Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

घास को आस में बदल रहीं महिलाएं, मलेशिया तक धूम

हल्द्वानी : कहने को ये थारू जनजाति की साधारण सी महिलाएं हैं, लेकिन इनके हाथों में असाधारण हुनर है। घास को खास आकार देकर इन्होंने अपने जीवन को नई आस और एक खास मकसद दे दिया।

घास से बनाए गए इनके फूलदान, श्रृंगार दान और सुंदर टोकरियों को अब विदेशी बाजार मिलना शुरू हो गया है। यह इनकी मजबूत इच्छाशक्ति और मन से की गई मेहनत का ही परिणाम है।

कुश घास से बनाती हैं उत्पाद

यह कहानी है उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में रहने वाले थारू परिवारों की महिलाओं की। इन्होंने यहां बहुतायत में उगने वाली कुश नामक घास को अपनी तरक्की का आधार बनाया। इनके बनाए हस्त निर्मित उत्पादों को एक नई पहचान मिली है। घास से बनाए गए ये उत्पाद महिला समूह के माध्यम से मलेशिया को निर्यात किए जा रहे हैं।

काम आया प्रशासन का सहयोग

जिले के सितारगंज और खटीमा ब्लॉक में रहने वाली थारू महिलाएं परंपरागत रूप से टोकरी निर्माण का काम करती आई हैं। लेकिन प्रशासन ने इनकी इस प्रतिभा को नया आयाम देने का प्रयास किया तो नई राहें बनती गईं। साल 2002 में स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना के तहत इन महिलाओं को समूहों के रूप में संगठित किया गया।

दो साल पहले समूहों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गोद लेकर इनके द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का काम शुरू हुआ। सितारगंज ब्लॉक के नकुलिया गांव में लक्ष्मी और दुर्गा स्वयं सहायता समूह की 20 महिलाएं इस समय हैंडी क्राफ्ट बना रही हैं।

सितारगंज की बीडीओ मीना मैनाली के अनुसार देशभर में लगने वाले राष्ट्रीय सरस मेले में महिलाओं के बनाए उत्पाद बिकते हैं। पिछले साल दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे स्टॉल में मलेशिया को निर्यात करने वाली एक एजेंसी ने इनके उत्पादों में रुचि दिखाई। 16 जनवरी को पहली खेप मलेशिया भेजी गई है। अब मलेशिया से आ रही डिमांड के अनुरूप ये उत्पाद तैयार करने में जुट गई हैं।

ये उत्पाद हो रहे निर्यात

कुश घास से विभिन्न डिजाइन के फूलदान, फल की टोकरी, मेकअप बॉक्स, फ्लावर पॉट, श्रृंगार बॉक्स आदि तैयार किए जा रहे हैं। भारतीय बाजारों में इनकी कीमत 50 रुपये से 300 रुपये तक है, तो मलेशिया भेजने पर 150 रुपये से 800 रुपये प्रति नग कीमत मिल रही है।

बरसात में मिलती है घास

दुर्गा स्वयं सहायता समूह की सदस्य बब्बी राणा बताती है कि कुश घास के बने उत्पाद अधिक मुलायम, रंगीन और आकर्षक होते हैं, इसलिए इनकी मांग अधिक रहती है। कुश घास नदियों के आसपास अधिक पाई जाती है। बरसात के दिनों में महिलाएं जंगल जाकर इसे काट लेती हैं। बाद में धूप में सुखाने के बाद जरूरत के अनुरूप सामग्री बुने जाते हैं।

क्या है कुश घास 

कुश घास का वैज्ञानिक नाम एरग्रास्टिस साइनोसोरिड्स है। इसकी पत्तियां नुकीली, तीखी व कड़ी होती हैं। हैंडी काफ्ट के साथ इसकी चटाई भी बनती है। कुश पानी में एकाएक खराब नहीं होता। इसे धार्मिक अनुष्ठानों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

 

 75 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!