Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

खेल और योग का मानव जीवन में महत्व: रामदेव

हरिद्वार : पतंजलि योगपीठ में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का महाकुंभ शुरू हो गया। तीन दिन तक चलने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्घाटन योग गुरु स्वामी रामदेव ने किया। देश भर के 29 राज्यों के करीब साढ़े आठ सौ खिलाड़ियों को योग गुरु बाबा रामदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि नौजवान पीढ़ी की आत्मरक्षा के लिए कराटे आज तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ मानव जीवन में योग का भी विशेष महत्व है। खेल और योग दोनों से मानव जीवन में ऊर्जा आती है।

इस 29वीं राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन ऑल इंडिया कराटेकृडू फेडरेशन के बैनर तले हो रहा है। योग गुरु स्वामी रामदेव ने उत्तराखंड की मार्शल आर्ट की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाली खिलाड़ियों आरती सैनी, प्रज्ञा जोशी और नीलेश जोशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पतंजलि योगपीठ में कराटे की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लघु भारत के दर्शन हो रहे हैं।

पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण भारत के राज्यों के खिलाड़ी एक छत के नीचे अपनी खेल कला का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है। उत्तराखंड में भी खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। दूसरे सत्र में उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने खेलों को बढ़ाना देने पर जोर देते हुए ऐलान किया कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड जो खिलाड़ी स्वर्ण रजत और कांस्य पदक प्राप्त करेंगे।

उन्हें नकद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पतंजलि योगपीठ हमेशा खिलाडिय़ों का प्रोत्साहन करती रही है। कराटे खिलाडिय़ों का महाकुंभ एक अच्छी पहल है। ऑल इंडिया कराटेकृडू फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर निर्वाण ने कहा कि 29 राज्यों के साढ़े आठ सौ से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनय रोहिला, जिला भाजपा अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, अनिल अरोड़ा, ओमप्रकाश जमदग्नि, कराटे महाकुंभ की आयोजन समिति के महासचिव और भारतीय कराटे महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश जोशी, भारतीय कराटे महासंघ के महामंत्री नरेंद्र मोर, उपाध्यक्ष पीआर रत्नमाला, संदीप साल्वी, सुरेंद्र सिंह, टूर्नामेंट निदेशक जोजी अब्राहम, एसके रॉय, डॉ. राधिका नागरथ आदि मौजूद रहे।

 77 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!